राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बीकानेर में बुधवार से शुरू होंगे एसेसमेंट शिविर

राजस्थान में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का शेड्यूल जारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 25 नवंबर । केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा बीकानेर जिले में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत असेसमेंट (चिन्हीकरण) शिविरों का आयोजन बुधवार, 26 नवंबर से शुरू होगा। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर तक चलेगा। इन शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।
शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नोखा और पाँचू: पहला शिविर 26 नवंबर को नोखा (ग्रामीण व नगर पालिका क्षेत्र) के लिए नगर पालिका सभागार नोखा और पाँचू क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाँचू में होगा।

pop ronak

पूगल और खाजूवाला: 27 नवंबर को पूगल के डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय छात्रावास और खाजूवाला के लिए रावला रोड स्थित छात्रावास में शिविर लगेंगे।

श्रीकोलायत और बज्जू: 28 नवंबर को श्रीकोलायत के उप जिला चिकित्सालय और बज्जू खालसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर: 29 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ (पंचायत समिति हॉल) और लूणकरणसर (पंचायत समिति) में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

बीकानेर शहर व ग्रामीण: 1 और 2 दिसंबर को बीकानेर ग्रामीण व नगर निगम क्षेत्र के लिए दीनदयाल सर्किल के पास स्थित आंबेडकर भवन में दो दिवसीय शिविर आयोजित होंगे।

समापन: शिविरों का समापन 3 दिसंबर को छत्तरगढ़ और देशनोक में होगा।

असेसमेंट शिविरों के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी शिविर प्रभारी तथा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सह-प्रभारी होंगे।

योजना और पात्रता
राष्ट्रीय वयोश्री योजना का उद्देश्य 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनका जीवन सुगमतापूर्वक व्यतीत करने के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। इनमें श्रवण यंत्र, चश्मा, छड़ी, कृत्रिम दांत, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल आदि उपकरण शामिल हैं। योजना के तहत वे वरिष्ठ नागरिक पात्र हैं, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए से अधिक नहीं हो। शिविर में आने वाले वृद्धजनों को अपना आधार कार्ड, तथा आय प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड/पेंशन आर्डर की प्रति साथ लानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *