आखिर क्यों अचानक जयपुर पहुंचे अक्षय कुमार? CM भजनलाल शर्मा से आधे घंटे तक हुई ‘सीक्रेट मीटिंग’

आखिर क्यों अचानक जयपुर पहुंचे अक्षय कुमार?
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, 28 नवंबर । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज गुरुवार को अचानक अपने चार्टर विमान से जयपुर पहुंचे और सीधे मुख्यमंत्री निवास जाकर सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों के बीच यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली, जिसे लेकर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फिल्म सिटी और पर्यटन पर चर्चा की संभावना
अक्षय कुमार के अचानक मुंबई से जयपुर पहुंचने और बिना घूमे वापस लौट जाने से इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री के सामने राजस्थान में फिल्म सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

pop ronak

अक्षय कुमार का तर्क: एक्टर ने कहा कि जयपुर की देश और विदेश से सीधी कनेक्टिविटी है, और यहाँ अच्छे लोकेशन तथा बड़े होटल उपलब्ध हैं। अगर यहाँ फिल्म सिटी बनती है, तो यह बॉलीवुड को कम खर्च में फिल्म बनाने का अवसर देगा और राज्य को भी मुनाफा होगा। आधिकारिक तौर पर, बैठक के दौरान राजस्थान में फिल्म शूटिंग, प्रमोशन और फिल्म उद्योग के विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चा होने की संभावनाएं बताई जा रही हैं।

CM ने दिया यादगार तोहफा
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय कुमार को यादगार तोहफे दिए। उन्होंने एक्टर को सांगानेरी प्रिंट का ‘राधे–राधे’ लिखा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया, और ऊँट की आकृति वाली पारंपरिक राजस्थानी कलाकृति भी भेंट की।

सीएम ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अभिनेता ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्टि की कि इस अवसर पर राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों, वैभवशाली संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *