डॉ. महिमा मूंधड़ा ने बढ़ाया देशनोक का मान- स्त्री एवं प्रसूति रोग में हासिल की उपाधि

डॉ. महिमा मूंधड़ा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 29 नवंबर । देशनोक निवासी श्रीमती पुष्पा देवी एवं बृजमोहन मूंधड़ा की सुपौत्री तथा कंचन एवं विमल मूंधड़ा की सुपुत्री डॉ. महिमा मूंधड़ा ने अपनी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशनोक और परिवार का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी एम.एस. अंतिम वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण होकर स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynaecology) की उपाधि (डिग्री) प्राप्त की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर निवासी उनके चाचा पवन कुमार राठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. महिमा मूंधड़ा राजस्थान के देशनोक की मेधावी बेटी हैं और वर्तमान में वे कोलकाता में रह रही हैं। उन्होंने अपनी MBBS की पढ़ाई मिदनापुर मेडिकल कॉलेज से तथा MS (Obstetrics & Gynaecology) की उपाधि आरजी मेडिकल कॉलेज, कोलकाता से पूर्ण की है।

pop ronak

डॉ. महिमा मूंधड़ा के ताऊजी जुगल मूंधड़ा ने बताया कि उनकी भतीजी बचपन से ही अपने शैक्षणिक कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ रही हैं। उन्होंने अपनी सभी कक्षाएँ श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण करते हुए मेधावी छात्रा के रूप में अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

डॉ. महिमा मूंधड़ा को स्त्री एवं प्रसूति रोग में उपाधि प्राप्त कर एक सफल डॉक्टर बनने पर न केवल पारिवारिक सदस्यों से, बल्कि अन्य सभी संबंधित जानकार लोगों से भी बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। परिवार ने डॉ. महिमा मूंधड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *