तुलसी अष्टकम’ एवं ‘आचार्य तुलसी स्केच’ प्रतियोगिता का आयोजन

तुलसी अष्टकम' एवं 'आचार्य तुलसी स्केच' प्रतियोगिता का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै , 6 दिसंबर। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार, नवम् आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस वर्ष की परिसंपनता (समाप्ति) के उपलक्ष्य में, तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दो कलात्मक प्रतियोगिताओं—’तुलसी अष्टकम’ और ‘आचार्य तुलसी स्केच’—का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता के परिणाम और सम्मान
आचार्य तुलसी स्केच प्रतियोगिता में डिंपल बागरेचा ने अपने उत्कृष्ट चित्रण के लिए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, तुलसी अष्टकम प्रतियोगिता में सोना चोपड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपिका फुलफगर को द्वितीय और चंदाकांता देवी कोठारी को तृतीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता को रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में श्रीमती लता कोठारी की भागीदारी महत्वपूर्ण रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की यह जानकारी तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका फुलफगर एवं सभा निवृतमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने दी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *