बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • गंगनहर शिलान्यास के सौ वर्ष: मुख्यमंत्री ने नहरी तंत्र को दी 1 हजार 717 करोड़ रुपए की सौगात
  • 5 दिसंबर 1925 को महाराजा गंगासिंह ने किया था शिलान्यास, 5 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री ने नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण का दोहराया संकल्प

बीकानेर, 7 दिसंबर। गंगनहर के शिलान्यास के सौ वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नहरी तंत्र के लिए 1 हजार 717 करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात देकर, इस अवसर को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया। सौ वर्ष पूर्व 5 दिसंबर 1925 को महाराजा गंगासिंह ने गंगनहर का शिलान्यास किया था। उनकी दूरदर्शी सोच ने मरुस्थल को अन्न भंडार में बदल दिया। ठीक सौ वर्ष बाद 5 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री ने श्रीगंगानगर के साधुवाली में आयोजित ‘गंगनहर शताब्दी समारोह’ में महाराजा गंगासिंह को नमन करने के साथ उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए गंगनहर के पुनरुद्धार के 1 हजार 717 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इन विकास कार्यों से गंगनहर प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी और किसानों के जीवन में नई समृद्धि आएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अक्टूबर-2027 तक पूर्ण होंगे सभी कार्य
फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण से पानी की नियमित आपूर्ति में स्थिरता आएगी और पूरे नहर तंत्र की जीवन क्षमता बढ़ेगी। इस कार्य पर 647 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसी प्रकार 300 करोड़ रुपये से बीकानेर कैनाल के पुनरुद्धार से लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे प्रथम चरण में 695 करोड़ रुपये से गंगनहर प्रणाली के 3.14 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र का ऑटोमेशन भी होगा। इससे पानी का वैज्ञानिक वितरण और रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे काम संभव हो सकेंगे। क्षतिग्रस्त नहरों एवं नकारा खालों का पुनर्निर्माण 75 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इन सभी कार्यों को अक्टूबर, 2027 तक पूरा किया जाएगा।

pop ronak

प्रदेश में हुए कई ऐतिहासिक कार्य
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सिंचाई जल की कमी दूर करने के लिए कई ऐतिहासिक काम किए गए हैं। राम जल सेतु लिंक परियोजना में काम शुरू होने के साथ ही यमुना जल समझौते में डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु दो वर्षों में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इनमें करीब 1 हजार 400 करोड़ रुपये के कार्य प्रगतिरत हैं तथा 3 हजार 265 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। आईजीएनपी की नहरों के जीर्णाेद्धार एवं पक्के खालों के निर्माण के लिए 3 हजार 400 करोड़ का बजट दिया गया है। सिंचाई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सिंचाई टास्क-फोर्स का गठन किया गया है।

बीकानेर जिले में हुए अनेक कार्य
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले में भी गत दो वर्षों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इनमें इंदिरा गांधी मुख्य नहर के बुर्जी 507 पर दाई ओर स्थित एस्केप रिजर्ववायर को जल जीवन मिशन के तहत वृहद जलाशय में परिवर्तित किए जाने की योजना के तहत डिपोजिट मद में 208 करोड़ रुपए की लागत से कार्य पूर्ण किया गया। परियोजना की पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर पर फव्वारा सिंचाई पद्धति की स्थापना के लिए पैकेज जीएल-1, जीएल-2, बीजीएल-1 एवं बीजीएल-2 का कार्य पूर्ण कर लगभग 58 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फव्वारा सिंचाई पद्धति स्थापित की गई है।
*****
संभाग स्तरीय ग्रामीण हाट मेला सोमवार से, राज्यमंत्री श्रीमती बाघमार करेंगी उद्घाटन

बीकानेर, 7 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में 8 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती मंजू बाघमार सोमवार को इसका उद्घाटन करेगी।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने बताया गया कि अमृता हाट में में राज्य के 41 जिलों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आर्टिजन द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल ट्राईफाइड, लकड़ी का सामान, कोटा डोरिया की साड़ियों, मनिहारी का सामान, जूतियां, हस्त शिल्प खिलौने, आयुर्वेद उत्पाद, गलीचे, अचार, कशीदाकारी, पेंटिंग, मिट्टी के बर्तन, उस्ता कलाकृति, राजस्थानी खाना-पीना, गुजराती पैक्ड फूड समेत अन्य उत्पाद की स्टॉल्स लगाई जाएगी। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो जैसे गणेश वंदना, अग्नि नृत्य, पारंपरिक फैश्न शो, मेक-अप लाइव क्लासेज, नेल आर्ट एवं बेकिंग क्लासेज (लाइव), मिस अमृता प्रतियोगिता, आशाएं-द जेल बैंड प्रस्तुति अमृता शेफ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या तथा खेल-कूद प्रतियोगिताओं मैजिक शो, ऑपन माइक (पॉइट्री, सिंगिंग) का आयोजन किया जाएगा। मेले में राज्य के 41 जिलो से 80-90 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आर्टिजंस सम्मिलित होंगे। मेले का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
*****
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में युवाओं को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में जागरूकता सत्र का आयोजन

बीकानेर, 7, दिसंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6 से 10 दिसंबर तक पांच दिवसीय ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ थीम पर आधारित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर रविवार को युवाओं के साथ केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान जिला अग्रणी बैंक के एलडीएम श्री लक्ष्मण राम मोडासिया ने बैंकिंग वित्तीय साक्षरता, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना और अन्य बैंकिंग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर के निदेशक श्री अनुभव बैरवा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी में युवाओं के लिए विभिन्न जॉन बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से मनोरंजन के साथ साथ जानकारी भी दी जा रही है।

स्वास्थ विभाग की कम्यूनिटी हैल्थ अधिकारी सुश्री मोनिका शर्मा ने कहा कि सभी के जीवन में महत्वपूर्ण है और सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अंतर्गत आभा कार्ड बनाने के लिए जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य आकडों के लिए यह कार्ड लाभदायक है, जिसमें स्वास्थ्य का रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है।

कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी श्री राजेन्द्र पहाड़िया ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसानों को आगे बढ़ाने के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने पीएम किसान योजना, फसल बीमा, कृषि उपकरण सब्सिडी और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जानकारी दी।

मीडिया एवं संचार अधिकारी  आशीष वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे युवा योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके। हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदर्शनी में आयोजित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह प्रदर्शनी 10 दिसंबर तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी। इस अवसर पर श्री आसकरन लखारा वित्तीय साक्षरता एवं परामर्शदाता, केंद्रीय संचार ब्यूरो के  नेमी चंद,  के आर सोनी,  भारत भार्गव,  कपिल ट्रेनिग समन्वय आरसीटी, आर के पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के  राहुल , बीकानेर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य  हरदेव गुप्ता , बीकानेर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस प्राचार्य  मयूरेश वर्मा व इनके विद्यार्थियों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सत्रों में भागीदारी रही।
*****
युवा प्रगतिशील किसानों का दल रवाना

बीकानेर, 7 दिसम्बर। जिले के 40 युवा प्रगतिशील कृषकों का दल 7 दिवसीय दल रविवार को पंजाब के लिए रवाना हुआ। जिला विस्तार अधिकारी बज्जू डॉ आर के मेहरा व उप परियोजना निदेशक आत्मा ममता कुमारी ने कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि पाॅलीहाउस में संरक्षित खेती की व्यापक सम्भावना के मध्यनजर लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रगतिशील युवा किसानों को संरक्षित खेती पर व्यापक प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान संरक्षित खेती को अपना कर अपनी आय बढ़ा सकें।
गहलोत ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 2500 वर्ग मीटर पाॅलीहाउस स्थापना पर उद्यान विभाग द्वारा नियमानुसार अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। बीकानेर क्षेत्र के किसान पॉलीहाउस में खीरे की खेती से अच्छा लाभ कमा रहे हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत सरक्षित खेती कार्यक्रम के तहत पॉलीहाउस स्थापना पर उद्यान विभाग द्वारा सामान्य किसान को 50 प्रतिशत तक अनुदान देय है। वहीं लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, जनजाति किसानों को 70 प्रतिशत तक अनुदान देय है। आत्मा परियोजना के तहत प्रगतिशील किसान संरक्षित खेती पर दिनांक 7 से 13 दिसंबर तक पंजाब में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी तथा सहायक कृषि अधिकारी कोलायत राकेश कुमार तथा प्रशिक्षण सह प्रभारी संदेश मोहन पुरोहित, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक कोलायत दल के साथ रवाना हुए। कार्यक्रम में कृषि विभागीय अधिकारी देवेन्द्र सिंह व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
*****
केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने साइकिल चलाकर ”फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज” का दिया संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल रेस’ का आयोजन
‘टूर द थार” के बाद अब प्रत्येक रविवार को हो रहा ”संडे ऑन साइकिल रेस” का आयोजन
एमजीएस विश्वविद्यालय से नाल एयरपोर्ट मोड़ और आगे कोडमदेसर तक हो रहा आयोजन

बीकानेर, 07 दिसंबर। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार सुबह ‘संडे ऑन साइकिल रेस’ का आयोजन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से नाल एयरपोर्ट मोड़ तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं साइकिल चलाकर सक्रिय सहभागिता निभाई और संदेश दिया कि “फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज” अपनाकर हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।  मेघवाल ने कहा कि साइकिल न केवल फिटनेस के लिए बेहतरीन माध्यम है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन से साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस आयोजन में  मेघवाल के साथ जिला साइकिलिंग संघ सचिव  सुरेन्द्र कुकणा,  श्रवण कुमार भांभू, भूमि विकास बैंक चेयरमैन  रामनिवास गोदारा, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट  दयाला राम सारण, पार्षद प्रतिनिधि  हेमा राम जाट, जेठा राम गाट,  पेमाराम,  मुन्नी राम गोदारा, रामप्रसाद,  ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय साइकिलिस्टों,युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ बीकानेर की दिशा में सार्थक संदेश दिया।

अब प्रत्येक रविवार को हो रहा ”संडे ऑन साइकिल रेस” का आयोजन
जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्री सुरेन्द्र कुकणा ने बताया कि ”टूर द थार” अंतरराष्ट्रीय साइकिल रेस के आयोजन के बाद से प्रत्येक रविवार को जिला साइकिलिंग संघ और स्थानीय नमो क्लब के संयुक्त प्रयासों से ”संडे ऑन साइकिल रेस” का यह आयोजन नियमित रूप से सुबह 08 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से होगा। इसका उद्देश्य शहर में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही श्री कूकणा ने बताया कि कोशिश यह की जा रही है कि फिट इंडिया के जरिए 50 साइकिल की व्यवस्था कर स्थानीय लोगों को भी साइकिल से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *