शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से, 1 अप्रैल से नया सत्र


बीकानेर, 20 दिसंबर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाओं का बिगुल फूंक दिया है। शिक्षा विभाग ने शनिवार को 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल (समय-सारणी) घोषित कर दिया। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत ये परीक्षाएं 7 मार्च से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई के पीछे मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र को समय पर, यानी 1 अप्रैल से शुरू करना है।


दो पारियों में होगा परीक्षा का आयोजन
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। पहली पारी का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी पारी दोपहर 1:00 से 4:15 बजे तक संचालित होगी। उल्लेखनीय है कि 9वीं कक्षा के सभी पेपर अनिवार्य रूप से दूसरी पारी में ही होंगे। वहीं, 11वीं कक्षा की परीक्षाएं दोनों पारियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रथम पारी के मुख्य पेपर 14 मार्च से 19 मार्च के बीच निर्धारित किए गए हैं।


बोर्ड परीक्षाओं के बीच तालमेल
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (12 फरवरी से 11 मार्च) का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने 9वीं और 11वीं का शेड्यूल तैयार किया है ताकि स्कूलों में बैठने की व्यवस्था और संसाधनों का प्रबंधन सही ढंग से हो सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सभी संयुक्त निदेशकों को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और समय-सारणी के सख्त पालन के निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा कार्यक्रम की मुख्य बातें
परीक्षा अवधि: 7 मार्च से 19 मार्च तक।
नया सत्र: 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा।
9वीं कक्षा: सभी पेपर दूसरी पारी (दोपहर 1:00 से 4:15) में।
11वीं कक्षा: दोनों पारियों में पेपर, मुख्य विषय 14 मार्च के बाद।
निगरानी: प्रश्न पत्रों के वितरण और गोपनीयता की जिम्मेदारी ‘पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर’ की होगी।
—————————————————————————————————————————
राज्य स्तरीय समान परीक्षा कार्यक्रम
प्रथम पारी (सुबह साढ़े छह बजे से ) द्वितीय पारी (दोपहर 1 बजे से 4.15 बजे तक)
| दिनांक | पारी | कक्षा 9 (विषय) | कक्षा 11 (विषय) |
| 7 मार्च 26 | द्वितीय पारी | अंग्रेजी | आजादी के बाद का स्वर्णिम युग |
| 8 मार्च 26 | अवकाश | रविवार | रविवार |
| 9 मार्च 26 | द्वितीय पारी | हिन्दी | अंग्रेजी अनिवार्य |
| 10 मार्च 26 | द्वितीय पारी | गणित | हिन्दी अनिवार्य |
| 11 मार्च 26 | द्वितीय पारी | सामाजिक विज्ञान | कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान/राजनीति विज्ञान |
| 12 मार्च 26 | द्वितीय पारी | तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू आदि) | अर्थशास्त्र |
| 13 मार्च 26 | द्वितीय पारी | विज्ञान | लोक प्रशासन |
| 14 मार्च 26 | प्रथम पारी | — | हिन्दी/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/राजस्थानी साहित्य, भौतिक शास्त्र, लेखा शास्त्र |
| 14 मार्च 26 | द्वितीय पारी | स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा | चित्रकला / टंकण हिन्दी |
| 15 मार्च 26 | अवकाश | रविवार | रविवार |
| 16 मार्च 26 | प्रथम पारी | — | कृषि रसायन, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन |
| 16 मार्च 26 | द्वितीय पारी | सूचना प्रौद्योगिकी | कम्प्यूटर विज्ञान |
| 17 मार्च 26 | प्रथम पारी | — | गृह विज्ञान |
| 17 मार्च 26 | द्वितीय पारी | राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन | भूगोल |
| 18 मार्च 26 | प्रथम पारी | — | ऐच्छिक गणित |
| 18 मार्च 26 | द्वितीय पारी | — | संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान |
| 19 मार्च 26 | प्रथम पारी | — | अंग्रेजी साहित्य |
| 19 मार्च 26 | द्वितीय पारी | — | समाज शास्त्र |
— शिक्षा विभाग की ओर से जारी टाइम टेबल को ही अधिकृत माना जाएं।








