राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता चूरू आए, पंचायत राज उप चुनावों को लेकर लिया फीडबैक, चुनाव के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता चूरू आए, पंचायत राज उप चुनावों को लेकर लिया फीडबैक, चुनाव के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पंचायत राज उप चुनाव के दौरान आचार संहिता की हो समुचित पालना – गुप्ता

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चूरू, 10 दिसंबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा है कि 10 जनवरी 2024 को जिले में होेने वाले पंचायत राज उप चुनावों के सफल संचालन के लिए समयबद्ध ढंग से आवश्यक गतिविधियां सुनिश्चित करें तथा आदर्श आचार संहिता का समुचित पालना करवाएं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चूरू दौरे पर आए राज्य निर्वाचन आयुक्त गुप्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग, एसपी प्रवीण नायक नूनावत तथा एसीईओ सक्षम गोयल से पंचायत राज उप चुनावों की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की और कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उप चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की समुचित पालना सुनिश्चत की जानी चाहिए। गुप्ता ने बताया कि अगस्त 2023 तक रिक्त हुए पदों के लिए 10 जनवरी को मतदान होगा। सितंबर से नवंबर 2023 तक रिक्त पदों के लिए भी फरवरी-मार्च तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। उसके संबंध में अलग से चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

उन्होंने 10 जनवरी को होने वाले उप चुनाव कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि चूरू जिले के राजगढ़ ब्लॉक की मूंदीताल पंचायत के वार्ड 9, घणाऊ के वार्ड 13, हरपालू कुबड़ी के वार्ड 5, बैरासर छोटा के वार्ड 4 में वार्ड पंच के लिए, तारानगर ब्लॉक के सात्यूं के वार्ड 5, सरदारशहर ब्लॉक की भोजासर छोटा के वार्ड 3, चूरू ब्लॉक की जसरासर पंचायत के वार्ड 3 तथा रतनगढ़ की पड़िहारा पंचायत के वार्ड 15 के वार्ड पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। इसके बाद अगले दिन 11 जनवरी को मूंदीताल, हरपालू कुबड़ी तथा पड़िहारा में उप सरपंच का भी चुनाव होना है।

उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 26 दिसंबर 2023 को निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी।

2 जनवरी 2024 को सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 3 जनवरी को सवेरे 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 3 जनवरी को ही दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होेने के तुरंत बाद 3 जनवरी को ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन होगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। 10 जनवरी बुधवार को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद पंचायत मुख्यालय पर मतों की गणना की जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि उप सरपंच का चुनाव 11 जनवरी गुरुवार को होगा। उप सरपंच के चुनाव के लिए सवेरे 9 बजे से पहले बैठक के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। सवेरे 10 बजे बैठक आरंभ होगी। सवेरे 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दिए जा सकेंगे। इसके बाद सवेरे 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग ने निर्वाचन आयुक्त को अवगत करवाया कि वार्ड पंचों एवं उप सरपंचों के उप चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रकोष्ठ गठित कर अधिकारियों को दायित्व दिए गए हैं। चुनाव प्रतीकों के आवंटन के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची की जांच के लिए नोडल अधिकारी तथा पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। चुनाव की समस्त प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए समुचित निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को चूरू पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम किया तथा रविवार को चुनाव गतिविधियों से जुड़े अधिकारियों से बातचीत कर चुनाव की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *