जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न-ओहरी अध्यक्ष, रतनसिंह सचिव बने

जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न-ओहरी अध्यक्ष, रतनसिंह सचिव बने
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 दिसम्बर। जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के चुनाव रविवार को होटल राजविलास में संपन्न हुए। राजस्थान क्रिकेट संघ के ऑब्जर्वर घमवीरसिंह, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू, चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक एडवोकेट अजय पुरोहित की देखरेख में वर्ष 2023 से 2027 अवधि हेतु चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अशोक ओहरी, उपाध्यक्ष अफरोज खान, राजेन्द्र झाम्ब, कैलाश चौधरी, रफीक भाटी, सचिव रतनसिंह, संयुक्त सचिव अनिल विडाना, शंकर सेवग, प्रवेश भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्रप्रकाश पणिया चुने गये।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अध्यक्ष अशोक ओहरी ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ हमेशा विभिन्न आयुवर्ग की प्रतियोगिताओं एवं क्रिकेट शिविर के माध्यम से नई प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन से जुड़ी विभिन्न कमेटियों का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर 29 क्लबों के पदाधिकारी भी मौजूद थे वहीं जिला क्रिकेट संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लग गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *