राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते पदक, इंडिया टीम ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते पदक, इंडिया टीम ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के निशानेबाजों का भोपाल में जलवा

बीकानेर, 11 जनवरी । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 69वीं स्कूली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदकों पर सटीक निशाना साधा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरिराम खेरिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-19 बॉयज कैटेगरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। वहीं, अंडर-14 कैटेगरी में अरविंद गोदारा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राजस्थान की टीम के लिए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के डायरेक्टर एवं कोच वीरेंद्र चौधरी तथा प्यारेलाल बाटड़ ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धाओं में लक्ष्य मेघवाल, कृष्ण सुथार, देवांशु पवार, हरिराम खेरिया और अरविंद गोदारा ने अपने उत्कृष्ट स्कोर के दम पर इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

pop ronak

इसके अतिरिक्त, अकादमी के अन्य निशानेबाजों—अमन जोशी, धीरज गोदारा, विकास गाट, रविंद्र गाट, निखिल सुथार और अभिनंदन सोनी ने भी प्रतियोगिता में तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए नेशनल क्वालीफाई किया है।

खिलाड़ियों के बीकानेर पहुंचने पर खेल प्रेमियों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अकादमी में आयोजित स्वागत समारोह में मांगीलाल गोदारा, रामेश्वर लाल खेरिया, प्रेम धारणिया, निरमा विश्नोई, विक्रम जोशी और रणजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने विजेताओं को माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि इन खिलाड़ियों की सफलता बीकानेर में शूटिंग के बढ़ते क्रेज और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *