सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के गोविंद जाट बने देश के ‘सर्वश्रेष्ठ हैंडबॉल खिलाड़ी’, राजस्थान ने जीते दो स्वर्ण

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के गोविंद जाट बने देश के 'सर्वश्रेष्ठ हैंडबॉल खिलाड़ी', राजस्थान ने जीते दो स्वर्ण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 11 जनवरी । राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल (14 वर्ष) प्रतियोगिता में बीकानेर के सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्रतिभावान खिलाड़ी गोविंद जाट ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ (Best Player) का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ ही राजस्थान की छात्र और छात्रा दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 10 जनवरी 2026 तक किया गया। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर गोविंद जाट का ‘बेस्ट प्लेयर’ चुना जाना विद्यालय और पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। गोविंद ने राजस्थान की छात्र टीम की कप्तानी करते हुए न केवल शानदार नेतृत्व किया, बल्कि फाइनल तक के सफर में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन भी किया।

pop ronak

भव्य समापन समारोह में मिला सम्मान समापन समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और अध्यक्ष बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने गोविंद जाट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा। इस अवसर पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीमों और निर्णायकों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। राजस्थान टीम के दलाधिपति कानसिंह ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान की दोनों टीमों (छात्र व छात्रा) ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

प्रशिक्षण का शानदार परिणाम विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक एवं एशिया पावर लिफ्टिंग मेडलिस्ट विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत के मार्गदर्शन में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की हैंडबॉल टीम लगातार तीन सत्रों से राज्य स्तर पर पदक जीत रही है। अब तक 11 छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी पहचान बना चुके हैं, जो विद्यालय की सशक्त खेल परंपरा को दर्शाता है।

इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने गोविंद जाट और प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत को बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया है कि सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ाएंगे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *