सियाराम गुफा में हिंदू सम्मेलन के बैनर का लोकार्पण, बस्ती में गूंजे ‘समानता और रक्षा’ के जयघोष

सियाराम गुफा में हिंदू सम्मेलन के बैनर का लोकार्पण, बस्ती में गूंजे 'समानता और रक्षा' के जयघोष
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 जनवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बीकानेर के धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को प्रताप बस्ती स्थित ऐतिहासिक और 200 वर्ष प्राचीन सियाराम बाबा की गुफा परिसर में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के पोस्टर और बैनर का भव्य लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों में जन-जागृति हेतु एक रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और आम जन ने भागीदारी निभाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महानगर प्रचारक का आह्वान

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भेदभाव भूलकर एकजुट हो हिंदू समाज’ इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीकानेर महानगर प्रचारक चंपेश भाई ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ये हिंदू सम्मेलन किसी व्यक्ति या विशेष संगठन के नहीं, बल्कि समस्त हिंदू समाज के हैं। उन्होंने आग्रह किया कि ऊंच-नीच, जाति और समुदाय का भेद पूरी तरह भुलाकर हर गली-मोहल्ले के नागरिक, मातृशक्ति और युवा शक्ति को इस आयोजन से जोड़ा जाए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में समरसता और एकजुटता का भाव जागृत करना है। कार्यक्रम में किशनजी स्वामी बतौर मुख्य अतिथि और नेमीचंद छींपा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

रैली में दिखा ‘पंच परिवर्तन’ का संकल्प

लोकार्पण के बाद प्रताप बस्ती के विभिन्न मार्गों से एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में स्वयंसेवक अपने हाथों में बैनर लिए “हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेव” (सभी हिंदू सहोदर भाई हैं, कोई हिंदू पतित नहीं है) और “मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र समानता” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। रैली के माध्यम से समाज को ‘पंच परिवर्तन’—स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और कुटुम्ब प्रबोधन—का संदेश दिया गया, जो राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक है।

18 जनवरी से शुरू होगा सम्मेलनों का महाकुंभ

उल्लेखनीय है कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बीकानेर शहर की करीब 75 बस्तियों और गांवों में 18 जनवरी से 10 फरवरी तक निरंतर हिंदू सम्मेलनों का दौर चलेगा। इन कार्यक्रमों में संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन, प्रभात फेरी और भव्य शोभायात्राएं आयोजित की जाएंगी। प्रताप बस्ती का मुख्य सम्मेलन 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *