बीकानेर की बेटी पूजा मोदी ने जीता स्वर्ण पदक, कंप्यूटर साइंस में देशभर में लहराया परचम

बीकानेर की बेटी पूजा मोदी ने जीता स्वर्ण पदक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कोटा/बीकानेर, 24 जनवरी। शिक्षा और प्रतिभा के केंद्र बीकानेर की एक और होनहार बेटी ने शैक्षणिक जगत में जिले का मान बढ़ाया है। बीकानेर की पूजा मोदी को कोटा स्थित वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) के 18वें दीक्षांत समारोह में शानदार उपलब्धि के लिए ‘स्वर्ण पदक’ (Gold Medal) से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान मास्टर इन कंप्यूटर साइंस (M.Sc. CS) सत्र जून 2024 में संपूर्ण विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कोटा में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने पूजा मोदी को स्वर्ण पदक और डिग्री प्रदान की। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों ने पूजा की मेहनत और तकनीकी विषय पर उनकी पकड़ की सराहना की। उल्लेखनीय है कि पूजा वर्तमान में बीकानेर के शहीद मेजर जेम्स थॉमस राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘कंप्यूटर अनुदेशक’ (Computer Instructor) के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सफलता का श्रेय माता-पिता को
अपनी इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पूजा मोदी ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। उनके पिता सुशील कुमार मोदी एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं और माता श्रीमती मधु मोदी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। पूजा ने बताया कि परिवार के शैक्षणिक माहौल और निरंतर प्रोत्साहन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

बैंक कर्मचारी संगठन में हर्ष की लहर
पूजा की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक संगठन भी गौरवान्वित हैं। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्य सुशील मोदी की पुत्री की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। बीकानेर के स्थानीय नागरिकों और शिक्षाविदों ने भी पूजा मोदी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *