शिवबाड़ी स्कूल में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

शिवबाड़ी स्कूल में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विद्यार्थियों ने सीखी गुणवत्ता और मानकों की अहमियत

बीकानेर, 24 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (रा.उ.मा.वि.) शिवबाड़ी में शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा स्थापित ‘मानक क्लब’ के तत्वावधान में एक दिवसीय मानक लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उत्पादों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और आईएसआई (ISI) जैसे मानकों के महत्व से रूबरू करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुणवत्ता के प्रति जागरूकता ही उद्देश्य- मुकेश मोदी
कार्यक्रम के मेंटर टीचर मुकेश मोदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मानकों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में हमें अपने आस-पास के लोगों को प्रमाणित उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मानक केवल उद्योगों के लिए नहीं, बल्कि उपभोक्ता सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चन्द्रेश श्री और अंकिता की टीम रही प्रथम
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानकों के विभिन्न पहलुओं पर अपनी लेखनी का जादू बिखेरा। निर्णायकों के रूप में श्रीमती रूपिंदर पुनियानी और श्री त्रिमूर्ति भाटी ने प्रविष्टियों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे.
प्रथम स्थान: चन्द्रेश श्री और अंकिता की टीम, द्वितीय स्थान: पूनम सेन और प्रियंका सेन की टीम, तृतीय स्थान: प्रियंका धवल और निशा रेगर की टीम, सांत्वना पुरस्कार: विनीता और प्रीतिका जटोलिया की टीम

विजेता विद्यार्थियों का सम्मान
प्रधानाचार्य श्रीमती उर्वशी शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्री अमरदीप गोदारा और श्री राम किशन मान ने निर्णायकों को मानक क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक प्रतिभागी को उनके उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया और क्लब के सभी विद्यार्थियों के लिए शानदार अल्पाहार की व्यवस्था की गई। मेंटर टीचर मुकेश मोदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *