राह चलते युवकों को बस ने टक्कर मारी 1 की मौत 2 घायल

राह चलते युवकों को बस ने टक्कर मारी 1 की मौत 2 घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नोखा , 24 दिसम्बर। हिम्मटसर गांव के पास राह चलते तीन लोगों को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया और एक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद फौरन तीनों को नोखा के बागड़ी अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने हिम्मटसर निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश राठी को मृत घोषित कर दिया। जिसका शव की बागड़ी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है। वहीं श्याम सुंदर राठी जख्मी हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। जयकिशन राठी को कोई चोट नहीं लगी। बस चालक बस लेकर फरार हो गया। बस पहले नोखा से हिम्मटसर आई, फिर वापस नोखा की तरफ जा रही थी, इस दौरान दुर्घटना घटित हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रात को घूमने निकले थे
जानकारी के अनुसार रात को तीनों व्यक्ति घूमने के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, हिम्मटसर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्च्युरी के आगे जमा हो गया।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *