बीकानेर में स्वच्छता और नशा मुक्ति का महासंगम, ‘आवर फॉर नेशन’ के साथ उतरी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

बीकानेर में स्वच्छता और नशा मुक्ति का महासंगम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 फरवरी। रविवार सुबह बीकानेर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, श्रीगंगानगर सर्किल (टीटी कॉलेज कॉर्नर) बस स्टैंड क्षेत्र, एक बड़े बदलाव का साक्षी बना। ‘आवर फॉर नेशन’ टीम द्वारा आयोजित साप्ताहिक स्वच्छता अभियान में इस बार राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने भी भागीदारी कर ‘स्वच्छ बीकानेर-स्वस्थ बीकानेर’ का संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रातः 7:30 बजे जब टीम मौके पर पहुँची, तो भारी ट्रैफिक और बसों की आवाजाही के बावजूद स्वयंसेवकों ने पीछे हटने के बजाय कचरे के ढेरों से लोहा लेने का निर्णय लिया। देखते ही देखते, झाड़ू और फावड़ों की गूंज के बीच स्थानीय दुकानदार और यात्री भी इस सेवा कार्य का हिस्सा बन गए।

pop ronak

स्वच्छता के साथ नशा मुक्ति की हुंकार
अभियान के दौरान उस वक्त ऊर्जा का संचार दोगुना हो गया, जब ANTF बीकानेर के प्रभारी सीआई महेंद्र दत्त शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों ने न केवल सफाई में हाथ बंटाया, बल्कि नागरिकों को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक भी किया।

सीआई महेंद्र दत्त शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा “बीकानेर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ इसे नशा मुक्त बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन इस दिशा में टीम ‘आवर फॉर नेशन’ के साथ मिलकर निरंतर कार्य करने को प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी सार्वजनिक रूप से साझा किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध नशीली गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

एक घंटे की मेहनत, एक ट्रॉली कचरा साफ
लगभग एक घंटे तक चले इस सघन अभियान के बाद पूरे बस स्टैंड क्षेत्र का कायाकल्प हो गया। टीम ने एक पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कचरा एकत्रित कर डंपिंग यार्ड भिजवाया। इस दौरान ‘आवर फॉर नेशन’ ने भी संकल्प दोहराया कि वे नशा मुक्ति के संदेश को हर नागरिक तक पहुँचाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।

अभियान के प्रमुख सहभागी: इस पुनीत कार्य में वंदना शर्मा, हसन, सुशील यादव, बसंत, अरुण चम, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. विशाल मलिक, सीए वसीम रज़ा, सीए सुधीश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राम हंस मीना, गुरमोहन सेठी, निखिल और भूपेन खत्री सहित अनेक स्वयंसेवकों ने पसीना बहाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *