ईशा फाउंडेशन पहुंचे तेरापंथ की साध्वी वृन्द, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने स्वागत किया

ईशा फाउंडेशन पहुंचे तेरापंथ की साध्वी वृन्द, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने स्वागत किया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

अध्यात्म का अनूठा संगम

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोयंबटूर, 8 फ़रवरी । आध्यात्मिक जगत के दो महान वैचारिक प्रवाहों का एक अत्यंत प्रेरक और भव्य मिलन आज प्रसिद्ध ‘ईशा फाउंडेशन’ के परिसर में देखने को मिला। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता, शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री पावन प्रभा जी (ठाणा 4) एवं साध्वी श्री सिद्ध प्रभा जी (ठाणा 4) ने आज ईशा फाउंडेशन की यात्रा की। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु श्री जगदीश “जग्गी” वासुदेव ने स्वयं उपस्थित होकर साध्वी वृन्द के दर्शन किए और उनका भावभीना स्वागत किया।

pop ronak

भेंट के दौरान साध्वी श्री पावन प्रभा जी ने सद्गुरु को आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा मानवता के कल्याण हेतु आयोजित ऐतिहासिक ‘अहिंसा यात्रा’ के उद्देश्यों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सद्गुरु ने आचार्य प्रवर के इन मानवीय कार्यों की सराहना की। इस वार्तालाप में अहिंसा, संयम और मानवीय एकता के वैश्विक संदेशों पर चर्चा हुई, जिसने वहां उपस्थित अनुयायियों को अभिभूत कर दिया।

स्थानीय सभा का रहा सक्रिय सहयोग
इस महत्वपूर्ण आध्यात्मिक भेंट को सफल बनाने में स्थानीय तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से तेरापंथ सभा के पूर्व मंत्री उत्तम सेमलानी एवं जितेंद्र पुगलिया ने पूरी सक्रियता के साथ इस यात्रा और सद्गुरु के साथ संवाद का समन्वय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *