बीकानेर की 6 और कॉलोनियों में बिछेगी 69.7 किमी गैस पाइपलाइन, नगर निगम से मांगी अनुमति

बीकानेर की 6 और कॉलोनियों में बिछेगी 69.7 किमी गैस पाइपलाइन, नगर निगम से मांगी अनुमति
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 फरवरी। बीकानेर शहर के बाशिंदों के लिए रसोई गैस के सिलेंडरों से मुक्ति की राह अब और आसान होने वाली है। शहर में पाइपलाइन के जरिए घरों तक रसोई गैस (पीएनजी) पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘गैसोनॉट’ कंपनी ने दूसरे चरण के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने अब नगर निगम को पत्र लिखकर शहर के 6 नए इलाकों में लगभग 69.7 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मांगी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौरतलब है कि प्रथम चरण में समता नगर, गांधी नगर और करणी नगर के 20 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, जहाँ 139 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण भी करवा लिया है।

pop ronak

इन 6 नए इलाकों को मिलेगी सुविधा
कंपनी ने विस्तार योजना के तहत जिन नए क्षेत्रों को चुना है, उनमें शहर के घने बसे और प्रमुख इलाके शामिल हैं। हनुमानहत्था और रथखाना, कुचिलपुरा और मेजर पूर्णसिंह नगर ,मेहरों का बास और ट्रांसपोर्ट नगर।

इन इलाकों में लगभग 70 किलोमीटर का जाल बिछाया जाएगा। अनुमति मिलते ही यहाँ काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि घर-घर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

सस्ती और सुलभ: एलपीजी से ₹200 तक की बचत

  • पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) न केवल सुरक्षित है, बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित होगी।
  • बचत: वर्तमान में उपलब्ध एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले पीएनजी लगभग 200 रुपये तक सस्ती पड़ेगी।
  • स्मार्ट मीटरिंग: हर घर के बाहर एक वाल्व और मीटर लगाया जाएगा। उपभोक्ता अपनी खपत के अनुसार रीडिंग देख सकेंगे और मोबाइल ऐप या ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भुगतान कर सकेंगे।
  • स्टेशन तैयार: रीको करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का गैस स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, जो इस पूरी सप्लाई चेन का मुख्य केंद्र होगा।

दिसंबर तक जलने लगेगी पहली गैस की लौ
प्रबंधन के अनुसार, जिन घरों में पंजीकरण और कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां दिसंबर 2026 के अंत तक गैस की सप्लाई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी का कुल लक्ष्य प्रथम चरण में करीब 200 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद गृहिणियों को न तो सिलेंडर खत्म होने की चिंता रहेगी और न ही बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *