अंडरपास से सुविधा के साथ दुविधा बढ़ी

बीकानेर रानीबाजार अंडरपास से सुविधा के साथ दुविधा बढ़ी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 जनवरी। रेल्वे फाटकों की समस्याओं से जूझते बीकानेरवासियों को आनन फानन में रानी बाजार अंडर पास की सुविधा करने के बाद जहां ओवर ब्रिज पर यातायात का दबाव कम हुआ है। परन्तु अपेक्स अस्पताल से अम्बेडकर सर्किल तक रहने वाले बीकानेरवासियों को अस्थमा की शिकायतें बढ़ने लगी है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रानी बाजार मोहल्ला समिति के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने चुनाव से पहले अंडर पास का लोकार्पण करवा राजनेताओं को खुश करने का काम किया। जबकि अधूरे रहे काम को पूरा करने का प्रयास पिछले तीन माह से अधिक समय में भी नहीं किया गया है । रानी बाजार साइड का लगभग 100 मीटर की और अम्बेडकर सर्किल की तरफ 20 मीटर सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया जिससे पूरे क्षेत्र में धूल व मिटटी उड़ती रहती है । इससे मोहल्लेवासी अस्थमा के रोगी बनते जा रहे है ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रानी बाजार साइड में बड़े वाहनों को रोकने के लिये बेरियर तक नहीं लगाया जिसके परिणाम स्वरूप जीप, जोंगा, गाड़ियां इत्यादि अंडरपास तक पहुंच जाती है और फंस जाती है, इस कारण आये दिन वाहनों की कतार लग जाती है तथा रास्ता जाम हो जाता है । अंडर पास की पूरी सड़क में जगह जगह गढढे है, जिनमें मिटटी जमा रहती है व चौबीसों घंटे आस पास रहने वाले निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है ।

जिला प्रशासन जबाबदेही वाले अधिकारियों के प्रति कोई यथोचित कार्यवाही नहीं करता, जिससे ठेकेदारों व अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है । हाल ही में अंडर पास में गंदे पानी के भरने के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि पानी की निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *