दुकानदार को मारी जोरदार टक्कर, 20 फीट हवा में उछला शख्स; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को उड़ाया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

जयपुर, 5 मार्च । राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में गुरुवार सुबह रफ़्तार का जानलेवा तांडव देखने को मिला। एक तेज रफ़्तार कार ने अपनी दुकान के बाहर काम कर रहे डेयरी बूथ संचालक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद कार सीढ़ियों में फंस गई, जिसके बाद उसमें सवार दोनों युवक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गए। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसा बगरू इंडस्ट्रियल एरिया के संडे मार्केट में सुबह करीब 6 बजे हुआ। घायल दुकानदार रोजाना की तरह सुबह अपनी दुकान खोलकर बाहर दूध के कैरेट और अन्य सामान व्यवस्थित कर रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित और ओवरस्पीड कार काल बनकर आई और सीधे डेयरी बूथ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकानदार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह उछलकर काफी दूर जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण वह मौके पर ही निढाल हो गया।

pop ronak

पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद कार मार्केट की सीढ़ियों पर चढ़कर फंस गई थी। कार में सवार दो युवक जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन लहूलुहान दुकानदार को देखकर उनके हाथ-पांव फूल गए और वे कार को वहीं छोड़कर भाग निकले। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने आगे बताया कि सीढ़ियों के कारण कार फंसने पर उसमें सवार दोनों युवक जैसे-तैसे बाहर निकले और घायल दुकानदार को देखकर कार को मौके पर छोड़ भाग निकले। राहगीरों ने एक्सीडेंट्ल कार और उसकी टक्कर से घायल दुकानदार को देखकर संभाला।

बगरू थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर और फरार युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ़्तार और लापरवाही का लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *