बीकानेर मौसम ऐसी पड़ रही सर्दी की सूरज के दर्शन हुए दुर्लभ

बीकानेर मौसम ऐसी पड़ रही सर्दी की सूरज के दर्शन हुए दुर्लभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

आलम यह रहा कि सूरज भी जैसे ऐसी तीखी सर्दी में दुहाई मांगता नजर आया। जनजीवन भी खासा प्रभावित रहा। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से देखें, तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन अधिकतम तापमान कम होकर 11 डिग्री पर लुढ़क गया। इससे गलन बढ़ी हुई महसूस हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Rajasthan Weather Update : बीकानेर , 7 जनवरी। जयपुर। प्रदेशभर में कई जगह बारिश और तमाम स्थानों पर कोहरे का सम्राज्य ठंड के तेवर तेज कर रहा है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में गुरुवार से रविवार तक भी कोहरे के साथ ही बादल छाए हुए है। ऐसे में एक ओर सूर्य देव के दर्शन तक दुर्लभ हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक सा लग गया है। चालकों को लाइट चलाकर वाहन चलाने पड़ रहे है। जिसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब सर्दी अपने पूरे शबाब पर होगी। ठंड तेज होने से दिनचर्या प्रभावित होनी तय है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जयपुर, झुंझुनूं, बीकानेर, दौसा, अलवर, भरतपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में रविवार अल सुबह तो कोहरा इतना घना था विजिबिलिटी पांच मीटर भी नहीं थी। फिर, ज्यों-ज्यों दिन बढ़ा थोड़ा कोहरा छंटने लगा। लेकिन, बादलों ने सूरज को ढांपे रखा है। वहीं, विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों, खासकर हाईवे पर वाहन अपेक्षाकृत दिखे। मौसम विभाग के दो- तीन दिन बाद अनुसार कोहरे के हटने और बादलों के छंटने पर सर्दी और तेज होगी।

सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं हो रहा है। करीब एक सप्ताह से कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आलम यह रहा कि सूरज भी जैसे ऐसी तीखी सर्दी में दुहाई मांगता नजर आया। जनजीवन भी खासा प्रभावित रहा। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से देखें, तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन अधिकतम तापमान कम होकर 9 डिग्री पर लुढ़क गया। इससे गलन बढ़ी हुई महसूस हुई।

धूप हुई, लेकिन गलन नहीं गई

रविवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे बाद बाद में धूप निकल आई, लेकिन उसका असर भी नहीं के समान था और ठंडी हवा चलती रही। रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों ने घरों में ही रहने में भलाई समझी। लिहाजा, सड़क पर आवाजाही भी कम रही। कई स्थानों पर सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरा अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शुनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी हल्का कोहरा छाया रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि हल्के बादल भी आने की उम्मीद है।

कई जगह छाए रहे बादल
जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, दौसा समेत कई शहर गुरुवार सुबह भी घने कोहरे की चपेट में रहे। बीकानेर और गंगानगर के एरिया में कोहरा छाने के साथ हल्की सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाने से यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही। कोहरे के कारण इन शहरों में ह्मिडियूटी का लेवल भी सुबह 70 फीसदी से ऊपर रहा। गुरुवार को हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर के एरिया में कहीं-कहीं बादल छाए रहे तथा हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में एक-दो दिन ऐसे ही कोहरा छाया रहेगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *