राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में 100 सेनेटरी नैपकिन भेंट

राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में 100 सेनेटरी नैपकिन भेंट
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 7 अप्रैल। महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर इकाई द्वारा अपने नियमित सेवा प्रकल्प ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था की ओर से मंगलवार को राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर को महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के माध्यम से प्राप्त 100 सेनेटरी नैपकिन भेंट किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अनुकरणीय पहल
इस अवसर पर एएनएम इचरज पंचारिया ने अस्पताल में उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता की सुरक्षा के लिए महावीर इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के सेवा प्रकल्पों के निरंतर जारी रहने की कामना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
सेवा के इस विशेष अवसर पर सचिव वीर चंद्रकुमार राखेचा, वीर कल्याणचंद चोपड़ा, वीर बच्छराज रांका और वीर कन्हैयालाल बोथरा सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से एएनएम ममता दैया और नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *