आखा तीज के उल्लास को बढ़ाएगा योगेश श्रीमाली का नया गीत, ‘काळू गयो कोटगेट’ पोस्टर का विमोचन

आखा तीज के उल्लास को बढ़ाएगा योगेश श्रीमाली का नया गीत, 'काळू गयो कोटगेट' पोस्टर का विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर,10 अप्रैल। बीकानेर के 538वें स्थापना दिवस और आखा तीज के उपलक्ष्य में शहर के सांस्कृतिक रंगों को बिखेरने के लिए युवा गायक एवं गीतकार योगेश श्रीमाली एक नया पैरोडी गीत लेकर आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला उद्योग संघ सभागार में उनके नए गीत ‘काळू गयो कोटगेट, गढ़ गणेश माथो टेक’ का पोस्टर धूमधाम से विमोचन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि बीकानेर का स्थापना दिवस किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि समूचे शहर का त्योहार है। उन्होंने कहा कि परंपरागत पतंगबाजी और खुशियों के इस उत्सव में ऐसे पैरोडी गीत चार चाँद लगा देते हैं, जो हमारी समृद्ध कला और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

pop ronak

गीत में दिखेगी बीकानेर की सांस्कृतिक झलक

गीतकार योगेश श्रीमाली ने बताया कि इस पैरोडी गीत में आखा तीज की परंपराओं, पतंगबाजी के जोश और बीकानेर की गलियों के सौंदर्य को विशेष रूप से फिल्माया गया है। स्थानीय कलाकारों और शहर की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित यह गीत शनिवार को यू-ट्यूब पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने सराहा प्रयास

कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली और जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। समाजसेवी उमा शंकर आचार्य, युवा उद्यमी पिंटू राठी, पवन अग्रवाल और रेप्लिका विशेषज्ञ कृष्णकांत व्यास ने भी गीत के माध्यम से स्थानीय संस्कृति के प्रचार की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सावन पारीक ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

sesumo school
sjps