एडवोकेट सद्दाम हुसैन को फिर मिली बीकानेर पश्चिम की कमान

एडवोकेट सद्दाम हुसैन को फिर मिली बीकानेर पश्चिम की कमान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • पीसीसी का “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान

चूरू/बीकानेर , 11 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने अपने महत्वाकांक्षी अभियान “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” को गति देने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। इस प्रक्रिया में चूरू के युवा और सक्रिय नेता एडवोकेट सद्दाम हुसैन पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सद्दाम हुसैन की यह नियुक्ति न केवल उनके कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है, बल्कि उन्हें प्रदेश भर में नियुक्त किए गए 200 विधानसभा प्रभारियों में सबसे युवा चेहरा होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर

pop ronak

गौरतलब है कि सद्दाम हुसैन पिछले एक वर्ष से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के प्रयासों को पार्टी आलाकमान ने काफी सराहा है। उनकी पुनः नियुक्ति को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सद्दाम हुसैन ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाना है। उनकी इस उपलब्धि पर चूरू और बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।