बीकानेर के औद्योगिक विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कसर- जिला कलेक्टर निशांत जैन

बीकानेर के औद्योगिक विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कसर- जिला कलेक्टर निशांत जैन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पचीसिया ने की कलेक्टर से मुलाकात, फूड जोन और ओवरब्रिज सहित कई मुद्दों पर सौंपा सुझाव पत्र

बीकानेर , 11 अप्रैल। बीकानेर के औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयां देने और व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में बीकानेर के औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि बीकानेर के समग्र और औद्योगिक विकास में प्रशासन की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तिलम संघ की भूमि पर ‘फूड जोन’ का प्रस्ताव

pop ronak

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कलेक्टर का ध्यान बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 2002 से बंद पड़े तिलम संघ के 1 लाख 32 हजार मीटर के विशाल भूखंड की ओर आकर्षित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस रिक्त भूमि का उपयोग बीकानेर के प्रसिद्ध पापड़, भुजिया और नमकीन उद्योग के लिए ‘फूड जोन’ के रूप में किया जाना चाहिए। पचीसिया के अनुसार, यहां लगभग 75 से 90 लघु औद्योगिक इकाइयां आसानी से स्थापित हो सकती हैं, जिससे शहरी क्षेत्र में चल रही छोटी इकाइयों को व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा।

रेलवे फाटक की समस्या और ओवरब्रिज की मांग

मुलाकात के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीछवाल और करणी औद्योगिक क्षेत्र की लिंक रोड पर स्थित रेलवे फाटक दिनभर में 35 से 40 बार बंद होता है। इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की इकाइयों के माल परिवहन में काफी समय बर्बाद होता है। व्यापारियों ने मांग की कि जिला प्रशासन रीको चेयरमैन से इस मार्ग पर ओवरब्रिज बनवाने की अनुशंसा करें ताकि आवागमन सुगम हो सके।

रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र का होगा कायाकल्प

संघ ने रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 5 की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी उठाया। सचिव वीरेंद्र किराडू और पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि यहां के डिवाइडरों की मरम्मत कर उनकी ऊंचाई बढ़ाई जाए और सड़क सुदृढ़ीकरण के साथ स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, रोड नंबर 5 से चोपड़ा कटला तक के मार्ग के सौंदर्यीकरण की भी मांग रखी गई।  प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी, राजीव शर्मा, अरविंद चौधरी और पिंटू राठी शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *