रीको लिमिटेड ने भूखंड आवंटन नियमों में किया बड़ा बदलाव, ऑनलाइन पोर्टल से तय समय में मिलेंगी स्वीकृतियां

रीको लिमिटेड ने भूखंड आवंटन नियमों में किया बड़ा बदलाव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर ,13 अप्रैल। रीको (RIICO) लिमिटेड ने औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भूखंड आवंटन से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि इन बदलावों के बाद अब विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां और आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा से भी कम समय में संभव हो सकेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डिजिटल प्रक्रिया से काम में आएगी तेजी

pop ronak

नए नियमों के तहत रीको ने समय सीमाओं और आवश्यक दस्तावेजों की सूची में कटौती कर उन्हें सरल बनाया है। अब औद्योगिक क्षेत्रों के आवंटी अपनी SSO ID के माध्यम से रीको पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस डिजिटल व्यवस्था से मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे भूखंड आवंटन और उससे संबंधित कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन मिलेगी अनुमति:

पचीसिया ने बताया कि अब उद्यमियों को अपने भूखंड से संबंधित निम्नलिखित कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे:

  • कंपनी के डायरेक्टर्स (Directors) में परिवर्तन।
  • कंपनी के स्वरूप (Constitution) में बदलाव।
  • दो या दो से अधिक भूखंडों का मर्जर (Merger)।
  • बैंक ऋण प्राप्ति के लिए एनओसी या अनुमति।
  • कंपनी के नाम में परिवर्तन आदि।

उद्योगपतियों को मिलेगा संबल

जिला उद्योग संघ ने रीको के इस कदम का स्वागत किया है। सचिव वीरेंद्र किराडू ने कहा कि भूखंड आवंटन संबंधी नियमों में सरलीकरण से नए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और वर्तमान उद्यमियों को अपने प्रोजेक्ट विस्तार में प्रशासनिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। तय समय सीमा में काम होने से बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापारिक सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा मिलेगा।