गंगाशहर के छाजेड़ परिवार के युवक व जयपुर के दोस्त की मनाली में मौत

गंगाशहर के छाजेड़ परिवार के युवक व मनाली घूमने जा रहे राजस्थानी पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो सवारों की दर्दनाक मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

HP Road Accident: मनाली घूमने जा रहे राजस्थानी पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो सवारों की दर्दनाक मौत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Mandi Accident News बीकानेर , 9 जनवरी। राजस्थान से मनाली घूमने जा रहे तीन दोस्तों की कार मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर गई।हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल है। हादसा 7 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब हुआ। तीनों पर्यटक रविवार रात को जयपुर से मनाली के लिए निकले थे। तीनों दोस्त जयपुर में ही निजी बैंक में कार्यरत है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हिमाचल के मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने जा रहे पर्यटकों की खुशियां मातम में बदल गई।

उन्हें सड़क हादसे का शिकार होना पड़ा जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, राजस्थान से मनाली घूमने जा रहे तीन दोस्तों की कार मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर गई।

हादसे में दो की मौत, एक घायल
हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल है। हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ। तीनों पर्यटक रविवार रात को जयपुर से मनाली के लिए निकले थे।

हादसे के शिकार युवकों की पहचान 24 वर्षीय अरिहंत छाजेड़ पुत्र दिनेश छाजेड़ मूल निवासी पुराणी लेन गंगाशहर, हाल निवासी 0122-बी 21 साउथ कालोनी नीवारू मार्ग जयपुर, 27 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी पुत्र रामू चौधरी निवासी 43 अलकापुरी ए मुरलीपुरा स्कीम जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। जबकि 23 वर्षीय लक्षमण पुत्र सुखदेव निवासी 67 आदित्य अपार्टमेंट जयपुर राजस्थान घायल हुआ है। लक्षमण का उपचार मंडी जोनल अस्पताल में किया जा रहा है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
तीनों दोस्त जयपुर में ही निजी बैंक में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को ही तीनों ने मनाली घूमने का कार्यक्रम बनाया और कार आरजे 14 यूके 1052, को लेकर मनाली के लिए निकले। कार अरिहंत की थी और चला भी वही रहा था।

मंडी क्रॉस करने के बाद सुबह करीब 10 बजे जब वह सात मील के पास पहुंचे तो वहां मोड़ पर जहां पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है से कार अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी और पुल के सरियों से अटक गई।

एक ने मौके पर ही तोड़ा दम
कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। चालक लक्षमण बीच में फंस गया था जिसे निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों व एनएच पर गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। कार में सवार अरिहंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि भूपेंद्र ने अस्पताल आते ही अंतिम सांस ली।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर आरजे 14 यूके 1052 अरिहंत की थी

हादसा मंडी से कुछ किलोमीटर आगे पुल निर्माण स्थल के पास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर आरजे 14 यूके 1052 अरिहंत की थी। अरिहंत ही कार चला रहा था। अरिहंत की मौके पर ही मौत हो गई।‌ कार पुल के सरियों में अटक गई। एक युवक सरियों के बीच में फंस गया। भूपेंद्र ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया । लक्ष्मण का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल लक्ष्मण ने बताया कि हादसे की उसे पूरी जानकारी नहीं। वह कार की पीछे वाली सीट पर सोया हुआ था। अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी।

हिमाचल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल खुशहाल वर्मा ने बताया- आज सुबह चंडीगढ़ से मंडी की ओर जा रही कार ओवरस्पीड में थी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ा। कार रिवर्स होते हुए खाई में गिर गई। कार करीब 80 फीट गहरी खाई में जाकर गिरी, जिससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मण का सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। घायल और मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। वह जयपुर से रवाना हो गए हैं। परिवार के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। पुलिस परिवार का इंतजार कर रही है।

छगन लाल जी छाजेड़ का पौत्र अरिहंत छाजेड़ मोबाइल का व्यापार करता है। पूरा परिवार गंगाशहर से बाहर जयपुर इत्यादि जगहों पर रहता है। पिछली कांग्रेस सरकार की फ्री मोबाइल योजना में अरिहंत छाजेड़ एक सप्लायर था। अन्य दोनों दोस्त बैंक कर्मचारी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीनों ने रात को ही घूमने का प्लान बनाया और घूमने के लिए मनाली की तरफ प्रस्थान कर दिया । अरिहंत का पोस्टमार्टम मंडी के अस्पताल में हुआ । गौरतलब है कि अरिहंत की बहन की 20 जनवरी को शादी तय है। उससे पहले यह दुखद हादसा हो गया है। छाजेड़ परिवार व रिश्तेदारों में मातम छाया हुआ है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *