नशे के खिलाफ ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ की सराहना

नशे के खिलाफ ऑपरेशन 'नीलकंठ' की सराहना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सर्व कामगार सेवा संघ ने एसपी मृदुल कच्छावा को सौंपा सुझाव पत्र

बीकानेर,15 अप्रैल। बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन “नीलकंठ” को सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान का एक शिष्टमंडल प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मिला और अभियान की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपराध की अन्य कड़ियों पर भी प्रहार की मांग

pop ronak

प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ की प्रशंसा करते हुए एसपी को बताया कि नशे के साथ-साथ शहर में युवाओं के बीच सट्टेबाजी, अवैध हथियार और जुए का प्रचलन भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ब्याज माफियाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा 20 रुपये सैकड़ा (अत्यधिक ऊंची दर) तक ब्याज का आदान-प्रदान किया जा रहा है। पुरोहित ने कहा, “यह अवैध ब्याज चक्र युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहा है, जो समाज के लिए गहन चिंतन का विषय है। अभियान में इन मुद्दों को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाना चाहिए।”

सामाजिक संगठनों की भागीदारी पर जोर

संघ ने निवेदन किया कि इस अभियान की व्याप्ति बढ़ाने के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाना चाहिए और उनकी भूमिका तय होनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री आर.एस. हर्ष ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि संघ की पूरी टीम समाज से इन कुरीतियों के उन्मूलन के लिए पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

एसपी का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग जल्द ही सामाजिक संगठनों और शहर के प्रबुद्धजनों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

शिष्टमंडल में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, प्रदेश मंत्री धन्नादास, संगठन मंत्री सुभाष पुरोहित, प्रचार मंत्री कैलाश सारस्वत और जगदीश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

खाओसा