चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

माता-पिता के साथ बाइक पर जाते समय हुआ हादसा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर (देशनोक), 17 अप्रैल। बीकानेर के देशनोक क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक मासूम की जान ले ली। इस दुखद हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित मांझे की बिक्री को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

pop ronak

बाइक पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एक 10 वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह अचानक हवा में लटक रहे घातक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा बच्चे के गले में इस कदर फंस गया कि वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद यह जानलेवा मांझा कहाँ से आया और इसे कौन बेच रहा था।

प्रतिबंध के बावजूद बिक्री जारी

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर कड़ा प्रतिबंध लगा रखा है, क्योंकि यह पक्षियों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित होता रहा है। देशनोक की इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बाजार में चोरी-छिपे बिक रहा यह मांझा मासूमों के लिए ‘काल’ बना हुआ है।

 

sesumo school
sjps