बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • बीकानेर स्थापना दिवस:पुष्प रंगोली कार्यशाला में सृजनात्मकता का दिखा अनूठा संगम
  • शनिवार को 11 प्राचीन मंदिरों में की जाएगी पुष्प रंगोली से भव्य सजावट

बीकानेर, 17 अप्रैल। नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग की ओर से शुक्रवार को रतन बिहारी पार्क के रसिक शिरोमणि मंदिर परिसर में पुष्प रंगोली सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमे शहर की प्रतिभाओं ने सृजनात्मकता का अनूठा प्रदर्शन किया। कार्यशाला संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान कुल 51 प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों एवं जैविक सामग्री से आकर्षक और पारंपरिक रंगोलियां सजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।रसिक शिरोमणि मंदिर परिसर रंगों और पुष्पों की सुगंध से सराबोर हो उठा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीमती स्वामी ने बताया कि प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम आधारित रंगोलियां बनाईं, जिनमें पारंपरिक आकृतियों के साथ आधुनिक डिजाइनों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विशेष रूप से प्राकृतिक सामग्री के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया।

pop ronak

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन में उत्साह और जीवंतता का माहौल बना रहा। यह आयोजन बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को संवारने और समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में उभरकर सामने आया है।

देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक श्री गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नगर स्थापना दिवस को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना तथा स्थानीय कला एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

शनिवार को 11 प्राचीन मंदिरों में की जाएगी पुष्प रंगोली से भव्य सजावट

सोनी ने बताया कि शनिवार को सुबह शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों—लक्ष्मी नाथजी मंदिर,राज रत्न बिहारी जी, जगन्नाथ जी, लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी, करणी माता मंदिर, एव धनि नाथ जी सहित कुल 11 मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोलियों की सजावट की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

कार्यशाला के आयोजन के दौरान देवस्थान विभाग के कार्मिक राजेश दाधीच, किशोर कुमार, महेश कुमार शर्मा,श्री रितेश माली एवं गोपाल आचार्य के अलावा समाज सेविका सुश्री राजकुमारी व्यास उपस्थित रही।वहीं कार्यक्रम में प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स अमित सोनी, प्रवीर तंवर, आर्यन बीकानेरी, अक्षय एवं सुश्री ज्योति दैया ने इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया।आयोजन में लोटस डेयरी के सुनीलम का भी विशेष सहयोग रहा।

==============

  • सामाजिक न्याय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
  • छात्रवासों में शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश
  • अनुप्रति कोचिंग योजना में सफल विधार्थियों का लें फीडबैक
  • उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में लंबित आवेदन का करें शीघ्र निस्तारण
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नारी निकेतन, बालिका गृह का किया निरीक्षण

बीकानेर, 17 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री दिनेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री शैलजा पाण्डे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्रवासों में शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने, सभी संस्थानों एवं कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा अनुपयोगी कबाड़ की नीलामी कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अनुप्रति कोचिंग योजना में सफल विधार्थियों का लें फीडबैक

उन्होंने अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का फीडबैक संकलित करने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में लंबित आवेदन का करें शीघ्र निस्तारण

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2024-25 के लंबित आवेदन पत्रों के शीघ्र निस्तारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लंबित प्रकरणों के भौतिक सत्यापन पूर्ण करने तथा पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का करें प्रचार प्रसार

उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश भी दिए।जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र लोगों को दिलवाने का आश्वासन दिया।

नारी निकेतन, बालिका गृह का किया निरीक्षण

इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बीकानेर प्रवास के दौरान बालिका गृह, नारी निकेतन एवं मानसिक विमंदित गृह का निरीक्षण किया तथा बालिका गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बैठक में संयुक्त निदेशक श्री लीलाधर पंवार, सहायक निदेशक श्री अरविन्द आचार्य, अनुजा निगम के श्री वाजिद खान, अधीक्षक श्रीमती सुशीला, परिवीक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
=====

  • राजकीय डूंगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • महाविद्यालय के इतिहास विभाग एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के संयुक्त तत्त्वाधान में हुआ आयोजन
  • भारतीय इतिहास की महानता को फ़िल्म या सीरीज के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाना चाहिए – सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
  • भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा हमेशा से समृद्ध रही है-प्राचार्य डॉ.पुरोहित
  • भारतीय दृष्टि से भारतीय इतिहास पर दृष्टिपात करने से ही हमारा स्वाभिमान विकसित हो सकता है- डॉ.बाल मुकुंद पांडे

बीकानेर, 17 अप्रैल। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के इतिहास विभाग एवं भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को हुआ।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों एवं इतिहास की महानता को यूरोपीय देशों की तरह फिल्मों या सीरीज़ के माध्यम से युवाओं एवं जन-जन तक पहुँचाने की मुहिम होनी चाहिए जिससे हम कॉलोनियल मानसिकता से मुक्त हो सकें।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बाल मुकुंद पांडे ने कहा कि भारतीय इतिहास के ग्रन्थ भारत केंद्रित होने चाहिए। हमें भारतीय इतिहास के पुनर्लेखन की नहीं वरन् संकलन की आवश्यकता है। इसके लिए हमें भारत बोध विकसित करना होगा एवं इतिहास की घटनाओं में सकारात्मक पहलुओं को देखकर पुनः इतिहास संकलन करना होगा।

इस अवसर पर स्व. नरपत सिंह राजवी की स्मृति में इतिहास विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा प्रारंभ से ही समृद्ध रही है। अनुसंधान के माध्यम से प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान जानकर एवं भारत बोध को विकसित कर ही हम अपने इतिहास के प्रति नजरिये को बदल सकते हैं।

अध्यक्षता करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मनोज दीक्षित ने बताया कि हमें अपने इतिहास पर गौरवान्वित होना चाहिए और उसे भारतीय दृष्टिकोण से जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौरतलब है और गर्व की बात है कि भारतीय ज्ञान परंपरा का उपयोग करते हुए यूरोपियन देश आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय प्रवर्तन करते हुए संगोष्ठी के आयोजनाध्यक्ष डॉ. चंद्र शेखर ने संगोष्ठी के विषय एवं सत्रों की जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी में देशभर के विद्वान इतिहासज्ञों एवं विद्वान विषय विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी अंतरराष्ट्रीय फुटबालर एवं इतिहासकार डॉ.शिवकुमार मिश्रा मंचासीन रहे।

समापन सत्रमें मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भारतीय मनीषा ने प्राचीन काल से ही ऐसे-ऐसे ग्रन्थ और ज्ञान सूत्रों की खोज की है जिसके आधार पर आज पूरा विश्व आगे बढ़ रहा है और हमें इसे जानने की आवश्यकता है।

आयोजन सचिव डॉ. प्रेरणा माहेश्वरी एवं डॉ.अशोक शर्मा ने बताया कि समापन सत्र के अवसर पर राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक श्री चंद्रसेन सिंह एवं सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा श्री पुष्पेंद्र सिंह मंचासीन रहे ।

कार्यक्रम में अनेक विद्वान संकाय सदस्य, इतिहास संकलन समिति बीकानेर के अनेक सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.देवेश सारण, डॉ.रमेश पुरी, डॉ.राज शेखर पुरोहित एवं डॉ.सुखाराम ने किया।
===

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • गांव-गांव लिख रहा विकास की नई कहानी, जल्द बदलेगी लूणकरणसर की सूरतः गोदारा

बीकानेर, 17 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में प्रदेश का गांव-गांव विकास की नई कहानी लिख रहा है। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। पहली बार यह क्षेत्र विकास की राह बढ़ा है आमज प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जल्दी ही लूणकरणसर की सूरत बदल जाएगी।

खाद्य मंत्री गोदारा ने शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह बात कही। श्री गोदारा ने कहा कि पहली बार पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, कॉलेज, शिक्षा और चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और हम तेजी से ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ के संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं।

खाद्य मंत्री ने फूलदेसर के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12.38 लाख रुपए की लागत से बने एक कक्षा कक्ष के लोकार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की। उन्होंने मुख्य गुवाड़ में 10 लाख रुपए की लागत बने चौक व टीन शैड तथा 40 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल और शिक्षा का बेहतर वातावरण मिले, इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चें को खूब पढ़ाएं, जिससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिले।

खाद्य मंत्री ने बडेरण, सुलेरा, भीखनेरा और रेखा मेघाना में करोड़ों रुपए के दर्जनों कार्य आमजन को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में समूचे क्षेत्र को अनेक सौगातें मिली हैं। गांव-गांव में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। इनमें गुणवत्ता बनी रहे तथा अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

बडेरण को मिली कई सौगातें

गोदारा ने बडेरण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 28 लाख रुपए की लागत से बने 4 कक्षा कक्षों, 30 लाख रुपए से निर्मित सीसी ब्लॉक के कार्य, बस स्टैण्ड पर 11 लाख रुपये की लागत से बनी प्याऊ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 लाख रुपए की राशि से पूरे परिसर में सीसी ब्लॉक के कार्य का, 50 लाख रुपए से गांव में सीवरेज बिछाने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड का, मुख्य गुवाड में 30 रुपए की राशि से बने पार्क निर्माण के कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 लाख रुपए से झूले लगान तथा 3 करोड़ की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन, चार दीवारी, खाले निर्माण व अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एक-एक पंचायत में पहली बार इतने कार्य हो रहे हैं। सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

साफ-सुथरे रहें गांव

गोदारा ने सुलेरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित 7 कक्षा कक्षों, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत बने टीन शेड, 18 लाख रुपए की राशि से सार्वजनिक श्मशान भूमि की चार दीवारी व गेट के निर्माण कार्य, 8 लाख रुपये की राशि बने कचरा संग्रहण केन्द्र, 10 लाख रुपए से बनी सार्वजनिक प्याऊ व डिग्गी कार्य तथा आवारा पशुओं के लिए 10 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में साफ-सफाई रहे। केन्द्र और राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर बेहद सतर्क है। ग्रामीण भी इसमें अपनी भागीदारी निभाएं।

भीखनेरा और रेख मेघाना में भी हुए कई शिलान्यास-लोकार्पण

गोदारा ने भीखनेरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए से निर्मित प्याऊ व अन्य विकास कार्यों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शैड तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय राईका बास की 3.50 लाख रुपए से बनी चार दीवारी का लोकार्पण किया। रेख मेघाना में 10 लाख से निर्मित श्मशान भूमि की चार दीवारी का लोकार्पण तथा शाम 7 बजे आर.डी. 295 में 6.81 करोड़ रुपए से कंवरसेन लिफ्ट नहर खालों के जीर्णोंद्धार कार्य का शिलान्यास किया।

खाद्य मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खालों का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण हो रहा है। यह किसानों के लिए सरकार की ओर से दी गई बड़ी सौगात है। उन्होंने सभी कार्यों को समय पर करने के निर्देश दिए और कहा कि वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं हो। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान कानाराम गोदारा, भींयाराम मेघवाल, आत्मारम , जितेन्द्र गोदारा, राहुल पारीक, सावन पुरोहित, प्रकाश नाथ, राजाराम झोरड़, अमराराम सियाग, मुरारी लाल बेनीवाल, बिशननाथ सिद्ध, सुभाष कङवासरा, राधेश्याम भादू, हेतराम गोदारा, उमाशंकर सोनी, नेतराम गोदारा, भूरसिंह बीका, अजमल हुसैन, महेन्द्र धतरवाल, ओम प्रकाश गोदारा, बुधराम मेघवाल, भंवर लाल भुनवाल, रेवंत राम डोगीवाल, सतपाल गोदारा, देवीलाल शिला, छगनलाल सियाग, बजरंग डूडी, रामदयाल कड़वासरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
====

  • नगर स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय एंटीक प्रदर्शनी का हुआ समापन, ऐतिहासिक धरोहरों ने आकर्षित किए दर्शक
  • राव बीकाजी संस्थान व जिला प्रशासन का संयुक्त आयोजन, प्रथम विश्व युद्ध से लेकर रियासतकालीन दस्तावेजों तक की दिखी झलक

बीकानेर, 17 अप्रैल। राव बीकाजी संस्थान तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर स्थापना दिवस के अवसर पर सुदर्शना कला दीर्घा में आयोजित तीन दिवसीय एंटीक प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में नगर निगम के उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य तथा राव बीकाजी संस्थान के कोषाध्यक्ष रामलाल सोलंकी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री यशपाल आहूजा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से सैकड़ों वर्षों पुरानी एंटीक वस्तुओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। ऐसे आयोजन युवाओं को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने राव बीकाजी संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष किए जा रहे नवाचारों की सराहना भी की।

डॉ. हरिशंकर आचार्य ने कहा कि रियासतकाल से लेकर वर्तमान समय तक की विभिन्न ऐतिहासिक वस्तुओं को एक स्थान पर संकलित करना सराहनीय पहल है। यह प्रदर्शनी बीकानेर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है।

संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री रामलाल सोलंकी ने तीन दिवसीय बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराया जा सके।

प्रदर्शनी संयोजक अजीज भुट्टा ने बताया कि प्रदर्शनी में किशनलाल सोनी द्वारा संकलित वर्ष 1914 से अब तक के विभिन्न समाचार पत्र, प्राचीन सिक्के, रेडियो, साइकिल के लाइसेंस, दुर्लभ पुस्तकें, रियासतकालीन एक्ट, रियासतों के विलीनीकरण से जुड़े दस्तावेज, अभिनंदन पत्र, राजपरिवार के मूल छायाचित्र, हस्तलिखित पंचांग सहित अनेक ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, जिन्हें तीन दिनों में बड़ी संख्या में आमजन ने देखा।

सह-संयोजक डॉ. मोहम्मद फारुख चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रथम विश्व युद्ध में महाराजा गंगा सिंह की भूमिका से संबंधित हिंदी बगड़वासी समाचार पत्र, बीकानेर के 500वें स्थापना दिवस पर राव बीकाजी की प्रतिमा स्थापना से जुड़े दस्तावेज सहित कई दुर्लभ अभिलेख भी आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं किशनलाल सोनी ने अन्य संग्रहित वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह स्याणी,, डॉ. पवन दाधीच, वसीम अहमद, आत्माराम भाटी, प्रेम नारायण व्यास, दिनेश माथुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
======
ग्रीष्मकाल 2026 में जलापूर्ति हेतु टैंकर दरों का निर्धारण

बीकानेर शहर में नहर बंदी एवं ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सुचारू रूप से जल उपलब्ध कराने के लिए निजी टैंकरों द्वारा जल आपूर्ति की दरें निर्धारित की गई हैं। यह दरें ग्रीष्म ऋतु 2026 तक प्रभावी रहेंगी।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार निर्धारित दरें निम्नानुसार हैं—

प्रथम 5 किलोमीटर दूरी तक: प्रति 1000 लीटर ₹105/-

5 किलोमीटर से अधिक दूरी हेतु: प्रति 1000 लीटर प्रति किलोमीटर ₹21/-

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यह दरें बीकानेर शहरी क्षेत्र के आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं।
यदि कोई टैंकर संचालक निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूल करता है, तो इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 0151-2970048 तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नियंत्रण कक्ष 0151-2226454 पर की जा सकती है। शिकायतों की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

============

बीकानेर की अनमोल विरासत का संरक्षण जरूरी

राजस्थानी भाषा अकादमी तथा इन्टेक की ओर से ‘बीकानेर की विरासत’ संगोष्ठी आयोजित

बीकानेर, 17 अप्रैल। बीकानेर नगर स्थापना दिवस व विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा इन्टेक बीकानेर चैप्टर की ओर से शुक्रवार को ‘बीकानेर की विरासत’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन रोटरी क्लब सभागार में किया गया।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पच्चीसिया ने कहा कि बीकानेर की अनमोल विरासतों का संरक्षण आवश्यक है। यहां के भामाशाहों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, गौशाला आदि क्षेत्रों में हरसंभव योगदान दिया है। अध्यक्षता करते हुए रोटे. मनमोहन कल्याणी ने कहा कि बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इन्टेक के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने संगोष्ठी का संचालन करते हुए बीकानेर की विरासतों की महत्ता बताई। रतनू ने कहा कि विरासत को सहेजना एक पुनीत कर्त्तव्य है।

अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बीकानेर की पुरातात्विक, स्थापत्य, धार्मिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्यिक विरासतों के बारे में बताया। डॉ. नन्दलाल वर्मा ने कहा कि नष्ट होती विरासतों को बचाने के लिये आमजन को भी जागरूक होना पड़ेगा। डॉ. रितेश व्यास ने बीकानेर के प्राचीन जलस्त्रोतों कुएं, बावड़ी, तालाबों आदि के संरक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि यहां की विश्वप्रसिद्ध हवेलियां भी धीरे-धीरे नष्ट हो रही हैं। हिंगलाज दान रतनू ने कहा कि बीकानेर की कला, साहित्य एवं संस्कृति की विश्व में अलग पहचान है। मारवाड़ी पूरे विश्व में सांस्कृतिक दूत के रूप में कार्य करते हैं। सुधा आचार्य ने कहा कि बीकानेर के लोकगीतों में यहां की संस्कृति, परम्पराओं के साक्षात दर्शन होते हैं। डॉ. कृष्णलाल बिश्नोई ने बीकानेर के धार्मिक स्थलों एवं संत साहित्य का वर्णन किया। डॉ. गौरीशंकर प्रजापत व शिवराज भारतीय ने राजस्थानी कविताएं प्रस्तुत कीं। जगदीश रतनू ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद जैसे महापुरुषों ने देश-विदेश में बीकानेर का नाम रोशन किया। एम.एल. जांगिड़ ने बीकानेर की शैक्षणिक विरासत की चर्चा की। मोहित बिस्सा ने बीकानेर में उपलब्ध पांडुलिपियों व उनके डिजिटलाईजेशन कार्य की जानकारी दी।
इस अवसर पर इन्टेक, दिल्ली की ओर से घनश्याम कल्याणी, प्रवीण गुप्ता, डॉ. ललित कुमार वर्मा, घनश्याम कोठारी व आवड़दान चारण को इन्टेक लाईफ मेम्बर बनाया गया, इनका अतिथियों ने अभिनंदन किया।
संगोष्ठी में विमल शर्मा, डॉ. मूलचन्द बोहरा, लव कुमार देराश्री, आलोक प्रताप सिंह, रमेश स्वामी, बृजेश लखोटिया आदि उपस्थित थे।
===========
विवाद एवं शिकायत निवारण तत्रं की जिला स्तरीय समित की बैठक 30 अप्रेल को

बीकानेर, 17 अप्रेल। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन 30 अप्रेल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अनुपालना प्रगति के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए पत्र प्रेषित करने को कहा है।
========
जनगणना अधिकारियों एवं प्रगणकों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति

बीकानेर, 17 अप्रेल। जनगणना 2027 से संबंधित जनगणना कार्यों में पूर्ण सहयोग करने और जनगणना अधिकारियों/प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों की सही एवं स्पष्ट सूचना उपलब्ध करवाने, साथ ही जनगणना की सूचना एकत्र करने के लिए आने वाले जनगणना अधिकारियों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल सिंह खीचड़ ने बताया कि राज्य में जनगणना का कार्य निर्धारित अवधि में ‘स्वगणना 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक’ तथा ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 16 मई 2026 से 14 जून 2026’ तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले की समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में जनगणना के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण की पूर्व तैयारियां पूर्ण की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी, इसके लिए मकान सूचीकरण के लिए ब्लॉक का सीमांकन कार्य जियो टैगिंग के माध्यम से ऑन लाईन किया जा रहा है। जिले में फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं सुपरवाईजरों की नियुक्ति भी जा रही है।

============

बीकानेर नगर स्थापना दिवस

इंस्टाग्राम वीडियो एवं फोटोग्राफ प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ का होगा आयोजन

18 से 20 के बीच अपलोड कंटेंट का होगा आकलन

विजेताओं को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार

विधायक जेठानंद व्यास ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, 17 अप्रैल। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर एवं निर्विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर इंस्टाग्राम पर वीडियो तथा फोटोग्राफ प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए न्यूनतम एक मिनट का वीडियो या फोटोग्राफ

(https://www.instagram.com/districtcollectorbikaner?igsh=MTF6MTFqbGw2M3F0Zw==)
इंस्टाग्राम हैंडल के साथ कोलैबरेट करते हुए अपलोड करना होगा।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ चंद्र शेखर श्रीमाली, जेपी व्यास, दीपक पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।