बीकानेर में मई का अनूठा मिजाज, भीषण लू के बीच थंडरस्टॉर्म देगा राहत, पारा 45° तक पहुँचने के आसार

बीकानेर में मौसम का बदला मिजाज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 मई। इस बार मई का महीना अपने परंपरागत मिजाज से जुदा नजर आने वाला है। जहाँ एक ओर सूर्यदेव के तेवर तीखे रहेंगे, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और थंडरस्टॉर्म (अंधड़ व बारिश) की गतिविधियां भीषण तपिश के बीच राहत के झोंके लेकर आएंगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल मई में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, लेकिन सामान्य से अधिक आंधी-बारिश गर्मी के तेवरों को बार-बार नरम करेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साप्ताहिक मौसम का पूर्वानुमान: कब क्या होगा?
मौसम विभाग और स्थानीय विशेषज्ञों ने मई के महीने को चार चरणों में इस प्रकार बांटा है:

pop ronak
BC opening

पहला सप्ताह (दोपहर बाद धूलभरी आंधी): पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर तक सूरज की किरणें चुभन पैदा करेंगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक धूल का गुबार उठेगा और हल्की बारिश (मेघगर्जन) पारे को 43 डिग्री से ऊपर जाने से रोकेगी।

दूसरा सप्ताह (लू और उमस): हवाओं का रुख बदलने से पश्चिमी राजस्थान में लू (Heatwave) चलने के आसार हैं। हालांकि, नमी के कारण उमस बढ़ेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर फिर से आंधी-बारिश की स्थिति बनेगी।

तीसरा सप्ताह (अनिश्चित मिजाज): यह सप्ताह सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला होगा। एक दिन भीषण गर्मी होगी, तो अगले ही दिन थंडरस्टॉर्म के कारण पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा।

चौथा सप्ताह: महीने का अंतिम चरण सबसे अधिक गर्म रहने की आशंका है।

गर्मी का ‘डबल अटैक’ और बिजली तंत्र पर दबाव
शुक्रवार को बीकानेर में गर्मी का ‘डबल अटैक’ देखने को मिला। दिन में लू के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसाया, तो रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों की नींद उड़ी रही। बीती रात न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम पारा 42.2 डिग्री रहा, जिसके आज 44 डिग्री तक पहुँचने की आशंका है। मौसम में इस बार-बार होने वाले बदलाव (आंधी-बारिश) के कारण बिजली आपूर्ति और नगर निगम के प्रबंधों पर अतिरिक्त दबाव रहने की संभावना है।

 

खाओसा