एक सुनहरे अध्याय का अंत! बॉलीवुड के ‘गोल्डन एरा’ के दिग्गज अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे

एक सुनहरे अध्याय का अंत! बॉलीवुड के 'गोल्डन एरा' के दिग्गज अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मुम्बई , 2 मई। बॉलीवुड के ‘गोल्डन एरा’ के एक और सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार धवन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी मिशिका धवन जमतानी ने साझा की, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पृथ्वी थिएटर से शुरू हुआ सुनहरी सफर
सुदेश कुमार ने अपने अभिनय की बारीकियां सुप्रसिद्ध ‘पृथ्वी थिएटर’ में सीखी थीं। यहीं उनकी मुलाकात महान शोमैन राज कपूर से हुई, जिसके बाद वे राज कपूर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने। वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि फिल्म निर्माण की तकनीकी बारीकियों में भी गहरी रुचि रखते थे।

pop ronak

अभिनय और निर्देशन में छोड़ी छाप
प्रमुख फ़िल्में: सुदेश कुमार ने 1959 की सुपरहिट फिल्म ‘छोटी बहन’ और 1961 की ‘सारंगा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

निर्देशन: अभिनय के साथ-साथ उन्होंने पर्दे के पीछे भी योगदान दिया। 1966 की कालजयी फिल्म ‘दो बदन’ में उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक (Assistant Director) कार्य किया।

आखरी फिल्म: लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद, साल 2002 में आई फिल्म ‘सुर’ उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म जगत से दूरी बना ली थी।

फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का एक समर्पित कलाकार बताया है।