उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं को बंगाल में भीड़ ने पीटा ? जानेंपूरा मामला

उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं को बंगाल में भीड़ ने पीटा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

Bengal Crime News: साधुओं ने तीन किशोर लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। इसके बाद वे चिल्लाईं और वहां से भाग गईं। यह देख स्थानीय लोगों नेसाधुओं को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुरुलिया , 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के गंगासागर मेले के लिए जा रहे तीन साधुओं को गुरुगुवार की शाम को भीड़ ने पीटा। यह घटना पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई। साधुओं के अपहरणकर्ता होने का संदेह पर उनकी पिटाई कर दी। साधुओं के साथ जा रहे एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने मकर संक्रांति त्योहार के लिए गंगासागर पहुंचने के लिए एक गाड़ी किराए पर लिया था। जैसे ही उन्होंने
रास्ते के बारे में पूछताछ की तो कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने उन पर अपहरण का आरोप लगाया। उन्होंने साधुओं के साथ मारपीट की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साधुओं ने तीन किशोर लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। इसके बाद वे चिल्लाईं और वहां से भाग गईं। यह देख स्थानीय लोगों ने साधुओं को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। घटनास्थल के एक वीडियो में भीड़ को पुलिस वाहन में तोड़ फोड़ करते हुए भी देखा जा सकता है।
मामला बढ़ने पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और साधुओं को बचाया। पुलिस उन्हें लेकर काशीपुर पुलिस स्टेशन पहुंची। घटना पर टिप्पणी करते हुए पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
पुलिस ने यह भी कहा कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि साधु रास्ता भटक गए थे और दो लड़कियों सेउन्होंने रास्ता पूछा। उन्होंने बताया कि लड़कियां डर गईं और भाग गईं, जिससे स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि साधुओं ने लड़कियों को परेशान किया होगा। उन्होंने कहा कि बाद में साधुओं के लिए गंगासागर मेले के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *