तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को सेवा कार्यों के लिए भामाशाहों के सहयोग से संस्था को मिले दो डीलक्स मेडिकल बेड

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को सेवा कार्यों के लिए भामाशाहों के सहयोग से संस्था को मिले दो डीलक्स मेडिकल बेड
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीडूंगरगढ़, 23 मई। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी संस्था तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने अपने सेवा प्रकल्पों का विस्तार करते हुए चिकित्सा बेड़े में दो अत्याधुनिक डीलक्स मेडिकल बेड शामिल किए हैं। संस्था के इस कदम से क्षेत्र के जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह पुनीत कार्य कस्बे के दो प्रतिष्ठित भामाशाह परिवारों के उदार सहयोग से संपन्न हो सका है। उन्होंने बताया कि नेत्रदानी स्वर्गीय भंवरलाल जी एवं स्वर्गीय बरजीदेवी पारख परिवार तथा स्वर्गीय चम्पालाल जी एवं नेत्रदानी स्वर्गीय कमलादेवी डागा परिवार द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था को एक-एक डीलक्स मेडिकल बेड भेंट स्वरूप प्रदान किया गया है।

pop ronak

भामाशाहों के प्रति जताया आभार
इस सेवा विस्तार के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने दानदाता परिवारों का बहुमान किया। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू और मंत्री पीयूष बोथरा ने दोनों परिवारों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। संकट के समय मरीजों की सुविधा के लिए आगे आना समाज के अन्य लोगों के लिए भी एक महान प्रेरणास्रोत है।

मानवीय कार्यों में निरंतर अग्रणी है परिषद
गौरतलब है कि तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विशेषकर नेत्रदान जैसे मानवीय कार्यों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के सदस्यों ने दोहराया कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक समय पर और सुलभ चिकित्सा सहायता पहुंचाना है।

इस अवसर पर चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़, रजत सिंघी, गौरव बोथरा, सुमित बरड़िया, मोहित बोर्ड सहित समस्त संस्था परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।