केसरदेसर जाटान में ’श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ’’ 31 मई से, बीकानेर सहित कई कस्बों से होगी बसों की व्यवस्था

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • चांडक माहेश्वरी परिवार की महिलाओं ने यज्ञशाला में गोबर से लिपाई व मांडणा मांडकर शुरू की सेवा
  • 2 जून को सजेगी भव्य गौ भक्ति संध्या; सुप्रसिद्ध भजन गायक संत प्रकाश दास जी महाराज देंगे प्रस्तुतियां

बीकानेर, 26 मई। बीकानेर के पास केसरदेसर जाटान गांव में स्थित स्थानीय गौशाला में आगामी 31 मई से ‘श्री गौ नंदी कृपा कथा, सुरभि यज्ञ एवं भव्य भक्ति संगीत’ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 6 जून 2026 तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को चांडक माहेश्वरी परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कीर्तन-भजन करते हुए यज्ञशाला परिसर में गोबर से लिपाई, गेरुआ रंग से रंगाई तथा पारंपरिक मांडणा मांडने की सुंदर सेवा निबाही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्व कल्याण की कामना
धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजक ‘श्रीमती मणकादेवी एवं गोपी किशन चांडक परिवार’ के जुगल चांडक ने बताया कि देश के ख्याति प्राप्त संत-महात्माओं व वेदपाठी ब्राह्मणों के पावन सान्निध्य में यह आयोजन होगा। 31 मई से 6 जून तक प्रतिदिन सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक ‘सुरभि यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ‘श्री गौ नंदी कृपा कथा’ का वाचन होगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होने वाले इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण, पर्यावरण शुद्धि और गौ समृद्धि की कामना है। कार्यक्रम की भव्य शुरुआत 31 मई को एक विशाल कलश यात्रा के साथ होगी, जो गांव के ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर गौशाला परिसर पहुंचेगी।

pop ronak

2 जून को सुरमई भजन संध्या, राष्ट्रीय आंदोलन का संकल्प
जुगल चांडक ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतर्गत 2 जून को रात्रि 9:00 बजे से एक विशेष ‘गौ भक्ति संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें टोंक-निवाई के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोऋषि पूज्य संत प्रकाश दास जी महाराज अपनी मधुर आवाज में गौ भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

उन्होंने बताया कि इस विशाल धार्मिक आयोजन का मूल उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक एकजुटता और गौ माता को ‘राष्ट्रीय पशु’ का दर्जा दिलाने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय आंदोलन खड़ा करना है। इस अनुष्ठान के माध्यम से समाज को संगठित करते हुए “गौ हमारी माता है, पर्यावरण हमारा जीवन है, और अध्यात्म हमारी आत्मा है“ के पावन संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। इस पूरी कथा का सीधा प्रसारण विभिन्न धार्मिक चैनलों के माध्यम से भी किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए इन रूटों पर बसों की व्यवस्था
आयोजन समिति द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। कथा एवं यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए बीकानेर शहर सहित सींथल, नोखा, देशनोक और नापासर से केसरदेसर जाटान के लिए विशेष बसों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के श्रद्धालु आसानी से कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।

 

sesumo school
sjps