प्रथम प्रधानमंत्री की 62वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने जवाहर पार्क में किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

प्रथम प्रधानमंत्री की 62वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने जवाहर पार्क में किया पुष्पांजलि कार्यक्रम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को उनकी प्रतिमा स्थल, जवाहर पार्क में एक भव्य पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर सूत की मालाएं और पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू
प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान दूरदर्शी नेता थे। आज भारत विकास और आधुनिकता की जिस राह पर आगे बढ़ रहा है, वह नेहरू जी की मजबूत औद्योगिक और वैज्ञानिक योजनाओं की ही देन है। उनकी इसी दूरगामी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण आज पूरा देश उनके कार्यों के आगे नतमस्तक है।

pop ronak

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वतंत्रता के बाद देश की खस्ता माली हालत को सुधारने का श्रेय नेहरू जी को जाता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की नींव रखी। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन और लोकतांत्रिक मूल्यों से सीखने की महती आवश्यकता है।

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे उपस्थित
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, गजेंद्र सिंह सांखला, रामनाथ आचार्य, राहुल जादूसंगत, ओबीसी जिलाध्यक्ष उमा सुथार, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हसन अली गौरी, हाजिर खान, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, आईटी प्रभारी अकरम अली, मुमताज शेख तथा वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महंगाई और बिजली-पानी संकट के खिलाफ 29 मई को शहर कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन

जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे मटका फोड़कर जताई जाएगी नाराजगी, हर वार्ड से जुटेंगे लोग

बीकानेर, 27 मई। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के आसमान छूते दामों के साथ-साथ बीकानेर शहर में व्याप्त बिजली और पानी की भारी अव्यवस्था को लेकर शहर कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। त्रस्त आम नागरिक को राहत दिलाने और सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए आगामी 29 मई 2026 को बीकानेर शहर कांग्रेस एक विशाल विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

हाथों में मटकियां लेकर कलेक्ट्री पहुंचेंगे कांग्रेसी
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने इस आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला और पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के संयुक्त नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित होगा। 29 मई को सुबह 10:30 बजे बीकानेर के ऐतिहासिक रतन बिहारी पार्क से सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता और आमजन हाथों में खाली मटकियां लेकर पैदल मार्च के रूप में रवाना होंगे। यह पैदल मार्च विभिन्न मार्गों से होता हुआ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा, जहाँ प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया जाएगा।

हर वार्ड से आमजन को जोड़ने की तैयारी
इस बड़े आंदोलन को सफल बनाने के लिए डॉ. बी.डी. कल्ला और यशपाल गहलोत ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने बीकानेर के सभी वार्डों, ब्लॉकों और मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जमीनी स्तर पर जनसंपर्क कर हर वार्ड से पीड़ित आमजन और गृहिणियों को इस प्रदर्शन में शामिल करें।

इस विशाल विरोध प्रदर्शन में बीकानेर शहर से जुड़े अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इनके साथ ही यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), सेवादल, इंटक (INTUC), नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष, वर्तमान पार्षद, गत चुनाव के पार्षद प्रत्याशी तथा विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *