बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास
  • डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर – गोदारा

बीकानेर, 30 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बामनवाली में नव निर्मित लाइब्रेरी के लोकार्पण अवसर पर श्री गोदारा ने कहा कि ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही क्षेत्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

pop ronak

क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व विकास कार्य

डूडीवाली, शुभलाई और डेलाना बड़ा में विद्यालयों के नए कक्षों तथा स्कूल भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण अवसर पर खाद्य मंत्री ने कहा कि गत ढाई वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है, नए कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निवेश भविष्य के सशक्त समाज का निर्माण करता है।

स्वास्थ्य सुविधाओं तक आम आदमी की हुई पहुंच

लखावर और खोखराना में उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण अवसर पर गोदारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नए स्वास्थ्य केंद्रों से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी।

सड़क, बिजली और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री गोदारा ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों के दौरान विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र में बीस से अधिक नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, विद्युत तंत्र को मजबूत किया गया है तथा सड़कों का व्यापक जाल बिछाया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है। पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से आमजन का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

अंत्योदय की भावना से हो रहा विकास

खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की संकल्पना को आधार बनाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता से लूणकरणसर आने वाले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और समग्र विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

इस दौरान राकेश नायक, महावीर गोदारा, धर्मपाल ज्याणी, आत्माराम बिश्नोई, राधेश्याम भादू, सोहनलाल गोदारा, उमाशंकर सोनी, राजेश रोझ, हनुमान वेद, रामकुमार भादू, राम सिंह बिश्नोई, मांगीलाल शायच, रामनारायण लेघा, सुखराम सायच, भागीरथ लेघा और उमा राम मेघवाल सहित अनेक मौजूद रहे।
======
विश्व की वर्तमान परिस्थितियों में गुरु जम्भेश्वर जी के सिद्धांत अति प्रासंगिक : देवेंद्र बिश्नोई, डीआईजी

जाम्भाणी संस्कार शिविर के समापन समारोह में युवाओं से 29 नियमों के अनुकरण का आह्वान

बीकानेर, 30 मई। जाम्भाणी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर के समापन समारोह में जोधपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में गुरु जम्भेश्वर भगवान के सिद्धांत और 29 नियम पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण संकट, प्रदूषण और नैतिक मूल्यों के ह्रास जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, जबकि गुरु जाम्भोजी ने लगभग 550 वर्ष पूर्व ही अपने नियमों के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान प्रस्तुत कर दिया था।

13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि यह शिविर केवल पांच दिन का आयोजन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के संस्कार निर्माण का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने युवाओं से गुरु जाम्भोजी के 29 नियमों का पालन करते हुए जीव दया, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने खेजड़ली बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वृक्षों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए दिया गया यह बलिदान विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण आंदोलन है।

कार्यक्रम में जाम्भाणी संस्कार शिविर के राष्ट्रीय संयोजक एवं लालासर साथरी महंत आचार्य डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं में आत्म-अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा व्यसनमुक्त जीवन की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज समाज को नशामुक्त और संस्कारित युवा शक्ति की आवश्यकता है तथा गुरु महाराज के वचनों का अनुसरण कर युवाओं को हर प्रकार के व्यसन से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी एवं भामाशाह राजाराम धारणिया ने कहा कि शिक्षा रोजगार का माध्यम बन सकती है, लेकिन संस्कार जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है।

प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान के वरिष्ठ शोध अधिकारी नितिन गोयल ने कहा कि संस्थान द्वारा बिश्नोई समाज के पास उपलब्ध जाम्भाणी साहित्य के संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ियां भी इस अमूल्य धरोहर से लाभान्वित हो सकें।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के महासचिव रूपाराम कालीराणा ने समाज की विभिन्न संस्थाओं से एकजुट होकर समाजहित में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। वहीं जाम्भाणी साहित्य अकादमी के महासचिव विनोद जम्भदास ने अकादमी की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को राजकमल, गोमती बिश्नोई, जितेंद्र धारणिया, सोहनलाल सियाग, लालचंद डूडी, भंवरलाल कड़वासरा, रामसिंह कस्वा, रामस्वरूप खीचड़, डॉ. कृष्णलाल बिश्नोई एवं बनवारीलाल डेलू सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता की सेवा, बुजुर्गों का सम्मान तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन ही वास्तविक जाम्भाणी संस्कार हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, हवन परंपरा और गुरु जाम्भोजी के 29 नियमों की शिक्षा देने का आग्रह किया।

समारोह के दौरान पांच दिवसीय शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं व्यवस्था संचालन में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया।

अंत में मोहनलाल लोहमरोड़ ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिराम सियाग ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कार शिविर समाज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर बनवारीलाल सियाग, रामस्वरूप धायल, शिवराज खीचड़, स्योपत भाम्भू, रामरतन डेलू, ओमप्रकाश बिश्नोई, रामजस सियाग, रामप्रताप सियाग, सुभाष लोहमरोड़, जगदीश सियाग, रामेश्वरलाल देहरू, हनुमान बेनीवाल, डॉ. पुष्पा, विमला, प्रिंसिपल अनिता बिश्नोई, बुधराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजबंधु एवं शिविरार्थी उपस्थित रहे।
======
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सरकार और जनता के बीच का सशक्त सेतु – अर्जुन राम मेघवाल

प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह आयोजित

कानेर, 30 मई। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार को बीकानेर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने की तथा कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी स्वागताध्यक्ष रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जनसंपर्क विभाग सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। सरकार की रीति-नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व इसी विभाग पर है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का कार्य चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण भी है। प्रसार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग की सेवा करने वाले दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों का सम्मान करना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है।

विशिष्ट अतिथि विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों का सदैव सम्मान होता है। प्रसार द्वारा सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करेगी।

प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि वर्ष 2019 से जनसंपर्क सम्मान प्रदान करने का यह क्रम निरंतर जारी है। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संभागीय कार्यालयों को सुदृढ़ करने तथा नवसृजित जिलों में जनसंपर्क अधिकारियों के पद सृजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह में घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा को प्रदान किया गया। इसी प्रकार किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड विभाग की पूर्व सहायक निदेशक श्रीमती वीना करमचंदाणी तथा दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सामरिया (बगवाड़ा) को अर्पित किया गया।

इस दौरान बीकानेर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेंद्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग में सदैव बीकानेर का बेहतर प्रतिनिधित्व रहा है।

सम्मानित होने वाले जनसंपर्क कर्मियों के अभिनंदन पत्रों का वाचन नितिन गोयल, प्रियांशु आचार्य एवं राजाराम स्वर्णकार ने किया। जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

समारोह में श्याम पंचारिया, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, डॉ. अजय जोशी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, एड. बसंत आचार्य, जितेंद्र व्यास, सुधीश शर्मा, निशु लिम्बा, राजेंद्र भार्गव, विजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
====
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

बीकानेर,30 मई। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेली तलाई में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन तथा ग्राम पंचायत शिवनगर में 33/11 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सरोवर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया।डेली तलाई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है। डेली तलाई में 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित पीएचसी भवन तथा शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण इसी विकास यात्रा का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत क्षेत्र की प्रत्येक ढाणी तक विद्युत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही दंतौर, 465 हेड, पुगल सहित विभिन्न स्थानों पर 132 केवी जीएसएस स्थापित किए गए हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। बड़े जलाशयों एवं जल भंडारण संरचनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों, बावड़ियों, तालाबों एवं सरोवरों के संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में खाजूवाला विधानसभा अग्रणी बन रही है।

श्याम पंचारिया ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसडीएम पूगल सुश्री दिव्या विश्नोई, बीडीओ गोपाराम मेघवाल, तहसीलदार अशोक पारीक, विद्युत विभाग के अधिकारी विजय मीणा एवं अजय डूंडवाल, आईजीएनपी के अधिशासी अभियंता दीपाकर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

=============

केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री ने किया नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन

भामाशाह मूंधड़ा परिवार के योगदान को सराहा

बीकानेर, 30 मई। केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर आए।
ओराम ने श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिबटेल ट्रस्ट द्वारा बनाई गई मेडिसिन विंग का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने विंग के आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, वैटिंग रूम, योगा रूम सहित अनेक वार्डों और कक्षों को देखा। श्री ओराम ने कहा कि आमजन के लिये बना यह अस्पताल अन्य प्रदेशों के लिये मॉडल साबित होगा। उन्होंने भामाशाह मूंधड़ा परिवार द्वारा दिए गए इस योगदान की भरपूर सराहना की।

इस दौरान पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी. सी. घीया,बीकानेर जिला उद्योग सँघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, सचिव वीरेन्द्र किराडू, अनंतवीर जैन, श्यामसुंदर सोनी, राजीव शर्मा, विनोद जोशी, पिन्टू राठी, अरविन्द चौधरी और सावन पारीक भी मौजूद रहे। बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से ओराम का साफा और दुप्पटा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
==========
वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान: अधिक से अधिक कार्यक्रम हों आयोजित, आमजन को जल संचय और सदुपयोग के लिए करें प्रेरित

जिला कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को अभियान में उत्साह से कार्य करने के दिए निर्देश

बीकानेर, 30 मई। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतिम सात दिनों में सभी विभाग अधिक से अधिक कार्यक्रम करते हुए आमजन को जल संरक्षण और बूंद-बूंद जल के सदुपयोग के साथ पौधारोपण के प्रति जागरूक करें।

जिला कलेक्टर ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल रहे।

जिला कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार का अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। सभी संबंधित विभागों की अभियान में भागीदारी हो। अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम को ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी समस्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभियान के पहले 6 दिनों में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की तथा न्यून प्रगति वाले विभागों को गति लाने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि अभियान अब अपने अंतिम चरण में है, अतः टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम दें। बजट घोषणाओं में भू आवंटन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की और भू-आवंटन की वंचित कार्रवाई अविलंब करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक संयुक्त योगाभ्यास किया जाएगा। समय रहते इससे जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी अपने-अपने उपखंड में योग दिवस से जुड़ी बैठक कर लें। आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ‘वंदे गंगा अभियान’ और ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ के तहत भामाशाहों को भी जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
==========

 

 

 

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps