शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने शिक्षा निदेशक को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन; अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापन पर जताया आभार

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने शिक्षा निदेशक को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • कनिष्ठ सहायकों की रुकी डीपीसी को लेकर भी निदेशक से हुई सकारात्मक वार्ता; शीघ्र पदोन्नति का मिला आश्वासन
  • 2018 बैच के करीब 238 कनिष्ठ लिपिकों की पदोन्नति के लिए संघ ने निदेशक और अतिरिक्त निदेशक को कराया अवगत

बीकानेर, 3 जून । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान-बीकानेर के लगातार प्रयासों के बाद शिक्षा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापन (पोस्टिंग) आदेश जारी कर दिए गए हैं। संघ के लंबे संघर्ष और विभागीय पैरवी के रंग लाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा निदेशालय पहुंचकर शिक्षा निदेशक को धन्यवाद और आभार ज्ञापन सौंपा। संघ द्वारा नियमित विभागीय पदोन्नति (DPC) के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास अब धरातल पर सफल होते दिखाई दे रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पदोन्नति पर पूरी ‘टीम डीपीसी’ और सरकार का जताया आभा
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य सहित समस्त शीर्ष पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। संघ ने माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) राजेश यादव (IAS), शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS), अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा (RAS), उपनिदेशक (प्रशासन) श्रीमती वीणा सोलंकी और डीपीसी अनुभाग अधिकारी शिवशंकर शर्मा का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। इसके साथ ही पदोन्नत हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूरी ‘टीम डीपीसी’ की सराहना की।

pop ronak

इस आभार प्रकट करने वाले संगठन के मुख्य चेहरों में प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य, प्रदेश परामर्शक बल्वेश चांवरिया, विष्णु दत्त पुरोहित, प्रदेश महामंत्री ओम विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पारीक (व्यास), और प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी सहित सभी संभाग, जिला व ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।

कनिष्ठ सहायकों की रुकी पदोन्नति पर रोष, निदेशक से हुई वार्ता
आभार ज्ञापन के साथ ही संघ ने विभाग में कनिष्ठ सहायकों (Junior Assistants) की डीपीसी नहीं होने पर भारी रोष भी व्यक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि वर्ष 2018 बैच के कनिष्ठ लिपिक साथियों की विभागीय पदोन्नति लंबे समय से रुकी हुई है, जिससे कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व में हुई वार्ता के क्रम में आज शिक्षा निदेशक ने संघ को विशेष चर्चा के लिए बुलाया था।

कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल ने शिक्षा निदेशक और अतिरिक्त निदेशक से मुलाकात कर बताया कि प्रदेशभर में लगभग 238 कनिष्ठ लिपिकों की पदोन्नति प्रक्रिया बार-बार टालमटोल की वजह से लंबित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि कनिष्ठ सहायकों की रुकी हुई डीपीसी की प्रक्रिया को भी अत्यंत शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

शिष्टमंडल में ये रहे उपस्थित
निदेशालय में अधिकारियों से मुलाकात करने वाले इस शिष्टमंडल में शंकर पुरोहित, अनिल विश्नोई, कन्हैया स्वामी, गणेश सारण, नरेंद्र पंवार, अमित गहलोत और आशीष खत्री सहित शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के अनेक प्रमुख पदाधिकारी और पीड़ित कर्मचारी उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *