पीबीएम प्रशासन का बड़ा यू-टर्न- नागरिकों और पत्रकारों के लिए जारी ‘नसीहत वाली अपील’ को तत्काल प्रभाव से लिया वापस; कहा- मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

पीबीएम प्रशासन का बड़ा यू-टर्न-
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 9 जून। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने देर शाम एक बड़ा और यू-टर्न लेते हुए पूर्व में जारी की गई अपनी विवादित अपील को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। अस्पताल प्रबंधन ने एक नया आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वे मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्ष पत्रकारिता का पूरी तरह सम्मान करते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रेस नोट जारी कर वापस ली अपील

pop ronak

पीबीएम अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी नवीन संदेश में कहा गया है, “पूर्व में पीबीएम अस्पताल प्रशासन की ओर से नागरिकों एवं पत्रकार साथियों के लिए जारी की गई अपील को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।” इसके साथ ही प्रशासन ने यू-टर्न पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता का हृदय से सम्मान करता है तथा मीडिया को लोकतंत्र का चौथा और महत्वपूर्ण स्तंभ मानता है। प्रशासन का उद्देश्य सदैव जनहित में सकारात्मक संवाद और समन्वय बनाए रखना है। अंत में उन्होंने सहयोग के लिए सभी पत्रकार साथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, इससे पहले शाम 8:30 बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल प्रशासन (प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया) की ओर से ‘पीबीएम अस्पताल हमारा, जिम्मेदारी भी हमारी’ शीर्षक के तहत बीकानेर के नागरिकों और मीडिया के लिए एक अपील जारी की गई थी। उस अपील में हाल के दिनों में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चल रही खबरों, आरोपों-प्रत्यारोपों और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर चिंता जताई गई थी। साथ ही मीडिया को केवल एकतरफा आरोप न लगाने तथा पाठकों को भ्रामक व अपुष्ट खबरों से सावधान रहने की नसीहत दी गई थी।

इस अपील के जारी होने के बाद मीडिया जगत और स्थानीय हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं और चर्चाएं शुरू हो गई थीं, जिसे देखते हुए पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए महज कुछ ही समय में उस अपील को पूरी तरह निरस्त और वापस ले लिया है।

sesumo school
sjps