गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल को महावीर इंटरनेशनल ने सौंपे 100 सेनेटरी नैपकिन; ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के तहत महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बढ़ाया हाथ

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल को महावीर इंटरनेशनल ने सौंपे 100 सेनेटरी नैपकिन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर (बीकानेर), 12 जून। सामाजिक और सेवाभावी संस्था महावीर इंटरनेशनल (गंगाशहर) ने जनहित और महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अपना अनुकरणीय कदम आगे बढ़ाया है। संस्था द्वारा अपने नियमित सेवा प्रकल्प ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के तहत राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर को 100 सेनेटरी नैपकिन भेंट किए गए। ये सेनेटरी नैपकिन महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के सहयोग से प्राप्त हुए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस सेवा कार्य के दौरान अस्पताल की एएनएम (ANM) श्रीमती इचरज पंचारिया ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभावग्रस्त क्षेत्रों से महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। संस्था द्वारा भेंट किए गए ये सेनेटरी नैपकिन यहां आने वाली जरूरतमंद महिलाओं को पूरी तरह निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय और सराहनीय बताते हुए इस प्रकल्प के निरंतर चलते रहने की कामना की।

pop ronak

सेवा के अवसर पर ये रहे उपस्थित
इस गरिमापूर्ण सेवा कार्य के अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ के साथ-साथ महावीर इंटरनेशनल के कई पदाधिकारी और सदस्य साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सचिव वीर चंद्र कुमार राखेचा, वीर टोडर मल चोपड़ा, चिकित्सा प्रभारी वीर बच्छराज रांका तथा अस्पताल स्टाफ से एएनएम इचरज पंचारिया एवं ममता दैया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps