बीकानेर में उपभोक्ताओं के महासंघ का 32वां प्रांतीय सम्मेलन

बीकानेर में उपभोक्ताओं के महासंघ का 32वां प्रांतीय सम्मेलन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 जून। बीकानेर की पावन भूमि पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उपभोक्ता आंदोलन को नई दिशा देने के लिए एक बड़े प्रांतीय समागम का आयोजन होने जा रहा है। शनिवार, 13 जून 2026 को शहर के प्रसिद्ध धरणीधर रंगमंच पर प्रातः 10:00 बजे से ‘अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ’ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन तथा ‘उपभोक्ता संरक्षण सुरक्षा समिति’ का 15वां स्थापना दिवस समारोह संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता करेंगे शिरकत
इस भव्य प्रांतीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. नरेश गोयल होंगे, जो संभाग और प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीसीआई (CCI) के नेशनल चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा उपस्थित रहेंगे, जो उपभोक्ता संरक्षण के आधुनिक वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्यों पर प्रकाश डालेंगे। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल करेंगे, जबकि मंच संचालन की कमान शिव दाधीच संभालेंगे।

pop ronak

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में शहर की प्रशासनिक, राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगी। इनमें बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  जेठानंद व्यास, बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष  मदन गोपाल मेघवाल। बीकानेर जिला रसद अधिकारी (DS0)  नरेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)  पुखराज साघ। सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति पण्डया और खनिज विभाग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश चूरा शामिल हैं।

उपभोक्ता जागरूकता संदेश और महामंथन
स्थापना दिवस और प्रांतीय महासम्मेलन के इस विशेष अवसर पर एक विशेष ‘उपभोक्ता जागरूकता संदेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकना, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ आवाज उठाना और आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

प्रदेशभर के गणमान्य जन रहेंगे उपस्थित
इस महाधिवेशन में सीसीआई की प्रदेशाध्यक्ष ज्योति गौड, राष्ट्रीय महासचिव भूप सिंह पाल, महासंघ के संरक्षक वी.पी. हलचल, सुरेश के. व्यास, मुकेश वैष्णव और निरंजन कुमार द्विवेदी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजावत, संजय खण्डेलवाल, नरेन्द्रपाल पदमावत, कंचन भाटी; प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिखवाल; प्रदेश सचिव रामकुमार व्यास, नरसिंहदास व्यास, मुमताज शेख; संयुक्त सचिव निर्मला चौहान और कार्यकारिणी सदस्य सीमा रामपुरिया भी शामिल होंगे।

स्थानीय स्तर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष धनसुख आचार्य, महासचिव राजेन्द्र प्रसाद जोशी, जिला प्रवक्ता व गौ भक्त कृष्णा महेश्वरी, समाजसेवी रफीक पठान, समिति के जगदीश प्रसाद सुथार, महावीर प्रजापत, रूकमा देवी माली, जिला उपाध्यक्ष अफसाना, रसद विभाग के रवि पुरोहित, खनिज एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश काकडा, सीसीआई के बीकानेर जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल भाटी, ममता शेखावत तथा मुक्ति संस्था के सचिव राजेंद्र जोशी सहित सैकड़ों उपभोक्ता आंदोलनकारी और प्रबुद्ध नागरिक इस महाकुंभ के साक्षी बनेंगे।

आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी उपभोक्ता आंदोलनकारियों, कार्यकर्ताओं और सजग नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शनिवार प्रातः ठीक 10 बजे धरणीधर रंगमंच पहुंचकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।