महेश नवमी पर प्रीति क्लब का भव्य महादेव रुद्राभिषेक महोत्सव संपन्न

महेश नवमी पर प्रीति क्लब का भव्य महादेव रुद्राभिषेक महोत्सव संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 21 विद्वानों के सान्निध्य में दंपतियों ने किया सामूहिक पूजन

बीकानेर, 21 जून। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस “महेश नवमी” के पावन अवसर पर प्रीति क्लब, बीकानेर द्वारा रविवार को सीताराम भवन में भव्य महादेव रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में दंपतियों एवं परिवारों ने सपरिवार भाग लेकर भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन किया और धर्मलाभ कमाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महोत्सव के दौरान यज्ञाचार्य पंडित राजेंद्र किराड़ू के कुशल मार्गदर्शन में 21 वैदिक विद्वानों द्वारा सस्वर वेद मंत्रोच्चार एवं उच्च कोटि के रुद्रपाठ के मध्य भगवान महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में किशन चांडक (मोनू) सपरिवार सहभागी बने। श्रद्धालुओं ने महादेव का जल, दुग्ध, पंचामृत, गन्ने के रस एवं विविध पावन पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर परिवार, समाज व राष्ट्र कल्याण की कामना की। इस दौरान पूरा सीताराम भवन परिसर “हर-हर महादेव” एवं “ॐ नमः शिवाय” के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान रहा। रुद्राभिषेक के पश्चात सायंकाल भव्य महाआरती हुई, जिसके बाद महाप्रसाद एवं सामूहिक सुरुचि भोज का आयोजन किया गया।

pop ronak

प्रीति क्लब के अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने समाज बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि महेश नवमी भगवान महेश की आराधना के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी अनूठा प्रतीक है। सामूहिक रुद्राभिषेक जैसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। क्लब के सचिव रघुवीर झँवर एवं कोषाध्यक्ष बृजमोहन चांडक ने संयुक्त रूप से बताया कि महोत्सव में समाज बंधुओं की रिकॉर्ड और उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। वैदिक मंत्रों की पावन ध्वनि ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक सुनील सारड़ा सहित प्रीति क्लब के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष श्रम नियोजित हुआ।

इन्होंने निभाई यजमान की भूमिका

शिविर में सुरेश कोठारी, गोपीकिशन पेड़ीवाल, बृजमोहन चांडक, सुरेश राठी (अक्कासर), एडवोकेट सुरेश मोहता, इंजी. राकेश जाजू, शंकर लखाणी, कपूर राठी, दाऊलाल बिन्नाणी, विजयशंकर कोठारी, भवानीशंकर राठी (कालू जी), बालकिशन थिराणी, जुगलकिशोर बिहाणी, मनोज राठी, विमल चांडक एवं नंदकुमार राठी सहित अनेक प्रबुद्ध जनों ने सपरिवार यजमान बनकर आहुतियां दीं।

वरिष्ठजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

महोत्सव में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, तोलाराम पेड़ीवाल, श्रीराम सिंगी, ओमप्रकाश करनानी, जुगल राठी, नारायण डागा, रमेश चॉंडक, कमल राठी, रोहित पचीसिया, रोहित बिनानी, जगदीश लढ़ा एवं मदनमोहन चांडक सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school