कौन बनेगा भिक्षु भक्त’ प्रतियोगिता आयोजित; प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘तप ग्रुप’ ने पहना भिक्षु भक्त का ताज

कौन साधु का भक्त बनेगा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 20 सितम्बर । ट्रिप्लिकेन स्थित तेरापंथ भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ. मुनि श्री पुलकित कुमार जी के मंगल सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘कौन बनेगा भिक्षु भक्त’ प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिताएं ज्ञान वृद्धि का सशक्त माध्यम: डॉ. मुनि पुलकित कुमार जी
मुनि श्री पुलकित कुमार जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं ज्ञान वृद्धि का सशक्त माध्यम हैं, जिनसे श्रावक-श्राविकाओं में ज्ञान आराधना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ ही ज्ञानोत्सव के तहत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। चातुर्मास काल में तपस्या के समान ही ज्ञान आराधना का भी अत्यंत महत्व है। इससे पूर्व 25 बोल वर्ग पहेली, तुलसी प्रतियोगिता, ‘किसमें है कितना ज्ञान’ तथा ‘दिमाग दौड़ाओ उत्तर पाओ’ जैसी प्रतियोगिताओं से समाज में ज्ञान का क्षयोपशम बढ़ा है। मुनि नचिकेता कुमार एवं मुनि आदित्य कुमार ने भी सभी को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की।

pop ronak

पांच रोचक राउंड में हुई ज्ञान की कसौटी
कार्यक्रम का संचालन राजेश खटेड ने किया, जबकि ट्रिप्लिकेन महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गेलड़ा ने स्वागत भाषण दिया। पीपीटी का संचालन वंदना राजेश खटेड द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान पांच अत्यंत रोचक राउंड आयोजित किए गए जिनमें सवाल हमारे, जवाब तुम्हारे, सबसे स्मार्ट कौन, सही या गलत,शब्दों का मायाजाल,विकल्प का संकल्प।

‘तप ग्रुप’ रहा प्रथम; महिला मंडल ने पहनाया भिक्षु भक्त का ताज
कड़े और ज्ञानवर्धक मुकाबले के बाद विजेताओं की घोषणा की गई:

प्रथम स्थान (तप ग्रुप): आशा कटारिया, प्रियंका मार्लेचा एवं लीला संचेती (17,000 पॉइंट्स)

द्वितीय स्थान (चारित्र ग्रुप): वीणा बरलोटा, संगीता कटारिया एवं चित्रा खिंवेसरा

तृतीय स्थान (दर्शन ग्रुप): हर्षा नाहर, वर्षा नाहर एवं निर्मला श्रीश्रीमाल

चतुर्थ स्थान (ज्ञान ग्रुप): विनय गिरिया, रिचा चोरडिया, संदीप जैन एवं पायल डागा

प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को महिला मंडल द्वारा ‘भिक्षु भक्त’ का ताज पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ट्रिप्लिकेन ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष धारीवाल, मंत्री अशोक लूंकड़, जैन विश्व भारती से संदीप मुथा, साहुकारपेट महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता नाहर, ऋषि बांठिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका मधु चोरडिया व प्रीति खांटेड, उपाध्यक्ष मोना सेठिया, प्रचार मंत्री सरिता चोरडिया तथा कार्यसमिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।