धूमावती जयंती पर श्री जी धूमावती चैरिटेबल ट्रस्ट ने 100 जरूरतमंद माताओं को दी वित्तीय सहायता

धूमावती जयंती पर श्री जी धूमावती चैरिटेबल ट्रस्ट ने 100 जरूरतमंद माताओं को दी वित्तीय सहायता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 जून । धूमावती जयंती के पावन अवसर पर श्री जी धूमावती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को एक विशेष सेवा और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक पंडित घनश्याम आचार्य के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आदरपूर्वक ‘धूमावती माताओं’ (बुजुर्ग एवं जरूरतमंद माताओं) का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से समाज के वंचित तबके की बुजुर्ग महिलाओं को संबल प्रदान करने का अनूठा प्रयास किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के इस पुण्य अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को भीषण गर्मी से राहत के लिए शर्बत की बोतलें, सुंदर साड़ियां, दैनिक आवश्यकता की सामग्रियां तथा नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज में बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान और उनकी आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया गया।

pop ronak

हर तीन माह में मिलती है नियमित वित्तीय सहायता

संस्था के सचिव भंवरलाल चांडक ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री जी धूमावती चैरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहता है। इसी कड़ी में, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाली और अत्यंत जरूरतमंद 100 धूमावती माताओं को ट्रस्ट द्वारा हर तीन महीने में नियमित रूप से वित्तीय सहायता (पेंशन स्वरूप राशि) प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि ये वृद्ध माताएं अपने रोजमर्रा के निजी खर्चों और दवाइयों आदि के लिए किसी अन्य पर निर्भर न रहें और स्वाभिमान से अपना जीवन जी सकें।

इस गरिमामयी सेवा कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र किराड़ू, दाऊलाल खुड़िया, अनिल शर्मा, हरबंश लाल अरोड़ा, गेवरचंद आचार्य, बाबू आचार्य तथा लालू पुजारी सहित संस्था के अनेक गणमान्य पदाधिकारी, स्वयंसेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में अपनी सेवाएं दीं।

sesumo school
sjps