बीकानेर भाजपा कार्यालय में जनसंघ के स्तंभ स्व. सुन्दर सिंह भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि; राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया

बीकानेर भाजपा कार्यालय में जनसंघ के स्तंभ स्व. सुन्दर सिंह भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि; राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 जून । भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठनकर्ता स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भाजपा शहर जिला कार्यालय में एक विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि स्व. सुन्दर सिंह भंडारी का संपूर्ण जीवन संगठन की मजबूती, निस्वार्थ राष्ट्रसेवा और आदर्श कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए समर्पित रहा। वे सिद्धांतों से समझौता न करने वाले एक मनीषी थे, जिनके विचार, शुचिता और आदर्श आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं।

pop ronak

इस गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, रामकुमार व्यास, अंकित तंवर, निशांत गौड़, सुनीता गुर्जर तथा चैन सिंह राजपुरोहित सहित शहर जिला कार्यकारिणी के अनेक प्रमुख पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. भंडारी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

sjps
sesumo school