सेवानिवृत्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार चौबे का अल्पसंख्यक समुदाय ने किया भव्य अभिनंदन
सेवानिवृत्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार चौबे का अल्पसंख्यक समुदाय ने किया भव्य अभिनंदन


- राजकीय सेवा के साथ जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण में चौबे का योगदान अनुकरणीय: साजिद गुर्जर
चूरू, 4 जुलाई । भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने पर महेंद्र कुमार चौबे के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वार्ड संख्या 55, 56 और 58 के अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों द्वारा आयोजित इस समारोह में चौबे का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना स्वागत किया गया. इस दौरान स्थानीय युवाओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।


कार्यक्रम के सूत्रधार साजिद गुर्जर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्र कुमार चौबे ने अपनी राजकीय सेवा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी हमेशा उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य किया है. उनका यह सेवाभावी व्यक्तित्व हम सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है. समारोह में विचार व्यक्त करते हुए उस्मान चेजारा ने कहा कि महेंद्र कुमार चौबे ने चूरू शहर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सदैव सराहनीय व सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।


इस अवसर पर नौशाद सिसोदिया ने महेंद्र कुमार चौबे के जन्मदिवस का भी उल्लेख किया और उपस्थित जनसमूह की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की. वहीं अल्ताफ रंगरेज ने कहा कि चौबे ने कभी भी खुद को सिर्फ सरकारी ड्यूटी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि राजकीय सेवा के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी वे निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करते रहे हैं।
इस गरिमामयी अभिनंदन समारोह में शोएब गुर्जर, याकूब चेजारा, जाकीर चेजारा, लियाकत चेजारा, रमजान रंगरेज, सुलेमान मणीयार, इमरान कुरेशी, लियाकत गुर्जर, शौकत गुर्जर, इब्राहिम चेजारा, अजीज सिसोदिया, असलम अंसारी, डॉ. इरफान अंसारी, सोनू अंसारी, साहिल सिसोदिया, फैसल सोलंकी, मोहम्मद रिजवान, तनवीर, नदीम, अकरम रंगरेज, जहीर शेख, फैजान गुर्जर, शफीक गुर्जर, मुस्तकीम कुरैशी, ओसामा, साजिद रंगरेज, साहिल, शोयल रंगरेज, नौशाद रंगरेज, इस्लाम रंगरेज, मुबारिक रंगरेज, मुस्तफा रंगरेज और तौफीक सहित क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में साजिद गुर्जर ने सभी आगंतुकों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


