80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का ग्राहकों को बड़ा तोहफा

बीकानेर में 40 हजार बीघा गोचर भूमि पर गौ अभयारण्य की मांग: मुख्यमंत्री व मंत्रियों को लिखा पत्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • ₹1 में 24 दिन का ‘आजादी प्लान 2.0’, फाइबर पर फ्री मॉडम और युवाओं को रोजगार का अवसर

बीकानेर, 14 अगस्त । स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने मोबाइल और भारत फाइबर उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और नए प्लान्स की घोषणा की है। बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री ओ.पी. खत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीएसएनएल ‘आजादी प्लान 2.0’ सहित नए प्रीपेड और फाइबर प्लान्स लेकर आया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहद किफायती दरों पर हाई-स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मात्र ₹1 में 24 दिन तक डेटा और कॉलिंग

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

महाप्रबंधक ओ.पी. खत्री ने बताया कि 12 अगस्त से 12 सितंबर तक के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर लागू किए गए हैं:

आजादी प्लान 2.0: मात्र ₹1 में 24 दिन की वैधता, जिसके साथ 1 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे।

स्वतंत्रता ऑफर प्लान: ₹2399 के रिचार्ज पर 412 दिन की लंबी वैधता, 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा दी जा रही है।

फाइबर उपभोक्ताओं के लिए फ्री मॉडम और ओटीटी प्लान्स
बीएसएनएल ने ‘भारत फाइबर’ के तहत ₹1199 वाले प्लान को अब मात्र ₹1111 मासिक में उपलब्ध कराया है। इसमें 200 Mbps की हाई-स्पीड, 5000 GB डेटा, देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग, 25 से अधिक फ्री OTT ऐप्स और फ्री ड्यूल-बैंड वाई-फाई मॉडम (₹3500 मूल्य का) दिया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष ‘ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान ₹259’ लॉन्च किया गया है, जिसमें 25 Mbps स्पीड के साथ 700 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ‘वेव्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म का फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सरकारी कर्मचारियों को एफटीटीएच (FTTH) सेवाओं के मासिक किराये में 10% की विशेष छूट दी जाएगी।

भारत नेट उद्यमी योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार
खत्री ने बताया कि गांव-ढाणियों में नेटवर्क विस्तार और शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘भारत नेट उद्यमी योजना’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को चैनल पार्टनर बनाया जाएगा।

दस्तावेज आवश्यकता: पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा MSME या GST प्रमाण-पत्र में से कोई एक।

कमाई का मौका: हर एक्टिव कनेक्शन पर 50% कमीशन तथा अधिकतम 40 कनेक्शनों तक प्रतिमाह ₹1600 तक का अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।

व्हाट्सएप चैटबॉट से बुकिंग और 4 घंटे में शिकायत निवारण
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीएसएनएल ने AI-आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा (1800-4444) शुरू की है, जिससे घर बैठे नया फाइबर कनेक्शन बुक किया जा सकता है। महाप्रबंधक ने विश्वास जताया कि बीएसएनएल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किसी भी शिकायत/फॉल्ट का निवारण दर्ज होने के 4 घंटे के भीतर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

sjps