बाबा धरणीधर महादेव की नगर भ्रमण शोभायात्रा 17 को, भव्य भस्म आरती बनेगी आकर्षण का केंद्र

बाबा धरणीधर महादेव की नगर भ्रमण शोभायात्रा 17 को, भव्य भस्म आरती बनेगी आकर्षण का केंद्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • उज्जैन की तर्ज पर होगी अलौकिक भस्म आरती और महाअभिषेक, धरणीधर श्रृंगार कमेटी ने पूरी की तैयारियां

बीकानेर, 14 अगस्त । ‘धरणीधर श्रृंगार कमेटी’ के तत्वावधान में आगामी 17 अगस्त (सावन के तीसरे सोमवार) को श्री धरणीधर महादेव मंदिर में भव्य सावन महोत्सव, महाअभिषेक, अलौकिक भस्म आरती एवं बाबा धरणीधर महादेव की भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कमेटी अध्यक्ष रवींद्र आचार्य ने बताया कि सावन के इस पावन अवसर पर बाबा का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। बीकानेर की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा में इस वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व है, जिसे भव्य रूप देने के लिए कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर से रवाना होगी शोभायात्रा
आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए सोनू स्वामी एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे मंदिर परिसर से बाबा की भव्य नगर भ्रमण यात्रा रवाना होगी। शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से दोपहर 12:00 बजे तक मंदिर पहुंचने की अपील की गई है।

यह शोभायात्रा श्री धरणीधर मंदिर से प्रारंभ होकर दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, उस्ता बारी, आचार्य चौक, मोहता चौक, हर्षों का चौक, रतानी व्यासों का चौक, सदा फतेह, बारगवाड़ चौक एवं नत्थूसर गेट से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

सायंकाल उज्जैन की तर्ज पर होगी अलौकिक भस्म आरती
मंदिर के मुख्य पुजारी ओम जी महाराज एवं भस्म आरती पुजारी विशाल शर्मा ने बताया कि सावन के इस पावन सोमवार पर मान्यतानुसार स्वयं बाबा भूतेश्वर प्रत्यक्ष रूप से भस्म धारण करने पधारते हैं। सायंकाल 5:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मंदिर प्रांगण में विशेष महाअभिषेक तथा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर अलौकिक भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा।

धरणीधर श्रृंगार कमेटी ने बीकानेर की समस्त धर्मप्रेमी जनता को इस धार्मिक आयोजन में पधारकर बाबा धरणीधर के अलौकिक दर्शन व भस्म आरती का लाभ उठाने हेतु भावभीना निमंत्रण दिया है।

sjps