एमटीवी साइक्लिंग में बीकानेर बना चैंपियन, हनुमानगढ़ उपविजेता
एमटीवी साइक्लिंग में बीकानेर बना चैंपियन, हनुमानगढ़ उपविजेता


बीकानेर, 22 अगस्त । राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 23वीं राज्य स्तरीय एम.टी.वी साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन ओवर ब्रिज के पास ट्रैक पर किया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मदन लाल ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीकानेर टीम ने 22 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं हनुमानगढ़ 13 अंकों के साथ उपविजेता रहा और बाड़मेर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष शैलेष पेड़ीवाल एवं उपाध्यक्ष मोहित बैद ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। अध्यक्ष पवन सुखीजा ने सफल आयोजन के लिए पुलिस, मेडिकल विभाग व कोचेज का आभार व्यक्त किया। आयोजन सचिव ने बताया कि रविवार को गेमनापीर रोड पर ‘रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता’ आयोजित होगी।


