पुष्करणा मेले के साथ 5 दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज; 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थाएं सम्मानित
पुष्करणा मेले के साथ 5 दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज; 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थाएं सम्मानित


बीकानेर, 22 अगस्त । पुष्करणा समाज के उत्पत्ति दिवस के अवसर पर पुष्करणा प्रन्यास और आयोजन समिति के तत्वावधान में 5 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत पुष्करणा स्टेडियम में ‘पुष्करणा मेले’ से हुई। मेले का उद्घाटन समाज के गोकुल जोशी, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास ने फीता काटकर व मां उष्ट्रवाहिनी का पूजन कर किया।


अतिथियों ने महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित स्टॉलों का अवलोकन कर खरीदारी की और इसे महिला स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय पहल बताया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर समाज की 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं को पूर्व शिक्षा अधिकारी विजय शंकर आचार्य, रमेश हर्ष व महेश जोशी द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


आगामी दिनों के मुख्य कार्यक्रम:
रविवार: दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता एवं शाम को हास्य कवि सम्मेलन।
24 अगस्त: मेहंदी-मांडना प्रतियोगिता, साहित्यकार-पत्रकार सम्मान एवं संगोष्ठी।
25 अगस्त: पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, दीपदान व वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान।
26 अगस्त (मुख्य दिन): मां उष्ट्रवाहिनी पूजन, वेद पाठ, ‘आया सावन झूम के’ पारंपरिक नृत्य, भजन संध्या एवं महाप्रसाद।
