बीकानेर तुलसी साधना केंद्र में नवग्रह शांति अनुष्ठान आयोजित

बीकानेर तुलसी साधना केंद्र में नवग्रह शांति अनुष्ठान आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • साध्वी मंजुप्रभाजी के सानिध्य में हुआ आध्यात्मिक आयोजन

बीकानेर, 23 अगस्त । रामपुरिया हवेली मार्ग स्थित बीकानेर तुलसी साधना केंद्र में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञानुवर्ती शासनश्री साध्वी मंजुप्रभाजी के पावन सानिध्य में ‘नवग्रह शांति अनुष्ठान’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी मंजुप्रभाजी द्वारा ‘नमस्कार महामंत्र’ के संगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात साध्वी जयंतप्रभाजी ने पंचपरमेष्ठी वंदना कराकर आध्यात्मिक रक्षा कवच का प्रयोग करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंत्र शक्ति व अध्यात्म से ग्रहों की दशाओं पर विजय संभव

pop ronak

अनुष्ठान के दौरान साध्वी मंजुप्रभाजी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संसार में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ग्रहों और महाग्रहों की दशा-महादशा का प्रभाव आता है। इस प्रभाव पर अध्यात्म और मंत्र शक्ति के माध्यम से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि हमारी जैन साधना पद्धति में आत्मा की उपासना और आत्म-शक्ति जागरण के अनेक प्रयोग हैं, जिनमें 24 तीर्थंकर अनुष्ठान प्रमुख है। इस अनुष्ठान के माध्यम से व्यक्ति विपरीत ग्रह दशाओं को शांत कर जीवन को आनंदमय बना सकता है।

सामूहिक साधना से शत-गुणित होती है ऊर्जा

साध्वी गुरुयशाजी ने ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए बताया कि शास्त्रों में 12 राशियां और 9 ग्रह (7 मुख्य एवं 2 छाया ग्रह) वर्णित हैं, जो मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिष के बाह्य चक्करों में पड़ने के बजाय धर्मगुरुओं द्वारा प्रदत्त मंत्रों की साधना, ध्यान और जाप से जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति पाई जा सकती है। जब यह साधना सामूहिक अनुष्ठान का रूप लेती है, तो मंत्रों की शक्ति शत-गुणित होकर पूरे वातावरण और जीवन का कायाकल्प कर देती है।

साध्वी गुरुयशाजी एवं साध्वी जयंतप्रभाजी द्वारा उच्चारित मंत्रों के स्पंदन से पूरा परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।